World Cup 2022: लौरा वोल्वाड्टरे की फिफ्टी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने लगाई जीत की हैट्रिक, इंग्लैंड की तीसरी हार

इंग्लैंड की टीम महिला वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच हार कर दबाव में घिर चुकी है. साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से मात दी.

Edited By : India.com Staff |Mar 14, 2022, 04:31 PM IST

Published On Mar 14, 2022, 04:31 PM IST

Last UpdatedMar 14, 2022, 04:31 PM IST

महिला वर्ल्ड कप (World Cup 2022) में इंग्लैंड की टीम अब घोर दबाव में घिरती जा रही है. इंग्लिश टीम सोमवार को साउथ अफ्रीका (ENGw vs SAw) के खिलाफ 3 विकेट से हार गई और टूर्नामेंट में यह लगातार उसकी तीसरी हार है, जबकि साउथ अफ्रीका ने अपनी बल्लेबाज लौरा वोल्वाड्टरे (Laura Wolvaardt) की शानदार अर्धशतक की बदौलत टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक बनाई है.

इंग्लैंड द्वारा दिए गए 236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की महिला टीम ने आसानी से 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. लौरा वोल्वाड्टरे ने 77 रन की पारी खेली. साउथ सलामी बल्लेबाज लिजेल ली ने अच्छी शुरुआत नहीं दी और वे 9 रन बनाकर गेंदबाज श्रुबसोल के ओवर में आउट हो गईं. वहीं, दूसरी बल्लेबाज लौरा वोल्वाड्टरे की धुआंधार पारी की बदौलत टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरे विकेट के लिए तजमिन ब्रिट्स के साथ उन्होंने 56 रन की साझेदारी निभाई. गेंदबाज अन्या श्रुबसोल ने दो विकेट हासिल किए, जिसमें बल्लेबाज लिजेल ली (9) और मैरिजान कप्प (32) का विकेट शामिल है. वहीं, केट क्रॉस, सोफी एक्लेस्टोन, नताली साइवर और चार्लोट डीन ने 1-1 विकेट झटका.

हालांकि, बल्लेबाजों को इन विकेट से फर्क नहीं पड़ा क्योंकि टीम की सभी बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया. वहीं, 49.2 ओवर में टीम ने मैच को अपने नाम कर लिया. बल्लेबाज तृषा चेट्टी (11) और शबनीम इस्माइल (5) नाबाद रहीं.

बता दें, टैमी ब्यूमोंट और एमी जोन्स के शानदार अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने सोमवार को यहां बे ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट खोकर 235 रन बनाए थे.

ब्यूमोंट ने 97 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज एमी जोन्स ने 74 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, एकदिवसीय मैचों में पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाज मारिजाने कप्प ने पांच विकेट चटकाए.

(इनपुट: भाषा)

Editor's Pick