- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news womens world cup 2022 indw vs wiw jhulan goswami creates world record completes 40 world cup wickets 5283782
Womens World Cup 2022, INDW vs WIW: Jhulan Goswami ने रच दिया इतिहास, संसार में कभी नहीं हुआ था ऐसा
Womens World Cup 2022, INDW vs WIW: भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की. झूलन ने इस मुकाबले में एक शिकार किया, जिसके साथ उन्होंने इतिहास रच दिया.
Published On Mar 12, 2022, 05:30 PM IST
Last UpdatedMar 12, 2022, 05:30 PM IST
ICC Womens World Cup 2022, West Indies Women vs India Women: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ महिला विश्व कप-2022 के 10वें मुकाबले में 155 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने 6 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 43 रन देकर 1 शिकार किया. इस विकेट के साथ झूलन गोस्वामी ने इतिहास रच दिया है. झूलन महिला विश्व कप में सर्वाधिक विकेट झटकने वाली गेंदबाज बन गई हैं. उन्होंने इस मामले में लिन फुलस्टॉन को पीछे छोड़ दिया है.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लिन फुलस्टन (Lyn Fullston) ने महिला विश्व कप में 39 शिकार किए थे. वहीं झूलन गोस्वामी के नाम 40 विकेट दर्ज हो गए हैं. इस लिस्ट में कैरोल हॉग (Carole Hodges) तीसरे पायदान पर मौजूद हैं, जबकि क्लेर टेलर 36 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं.
महिला विश्व कप में सर्वाधिक विकेट
40 – झूलन गोस्वामी
39 – लिन फुलस्टन
37 – कैरोल हॉग
36 – क्लेयर टेलर
33 – कैथरीन फिट्जपैट्रिक
करीब 17 साल पहले गोस्वामी ने 22 मार्च, 2005 को श्रीलंका के इनोका गलागेदरा को आउट करते हुए अपना पहला विश्व कप विकेट लिया था. तब से उन्होंने 40 अलग-अलग बल्लेबाजों को आउट किया है, एक विश्व कप में एक ही बल्लेबाज को दो बार आउट नहीं किया है, अनीसा वेस्टइंडीज टीम से उनकी सातवीं शिकार है.
मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए. भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 123 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 109 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की तरफ से अनीसा मोहम्मद ने 2 शिकार किए.
इसके जवाब में वेस्टइंडीज 162 रन सिमट गई. डियांड्रा डॉटिन और हेली मैथ्यूज ने पहले विकेट शतकीय साझेदारी की. डियांड्रा ने 62, जबकि हेली मैथ्यूज ने 43 रन की पारी खेली. भारत की ओर स्नेह राणा ने सबसे अधिक 3 शिकार किए.