add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I: Mohammad Naim-Soumya Sarkar के दम बांग्लादेश की जीत, जिम्बाब्वे को रौंदकर बनाई लीड

Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I: बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को पहले टी20 मैच में मात देकर सीरीज में लीड बना ली है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - July 22, 2021 7:40 PM IST

Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I: मेहमान बांग्लादेश ने हरारे (Harare Sports Club, Harare) में 22 जुलाई को खेले पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से रौंद दिया. इसी के साथ बांग्लादेश ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है. शृंखला के अगले मुकाबले 23 और 25 जुलाई को इसी मैदान पर खेले जाने हैं. बांग्लादेश इससे पहले टेस्ट और फिर वनडे सीरीज अपने नाम कर चुका है.

रेगिस चकाब्वा (43) की सधी हुई पारी की बदौलत जिम्बाब्वे नेटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 153 रनों का लक्ष्य दिया. चकाब्वा के 22 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन के दम पर 19 ओवर में 152 रन बनाए. जिम्बाब्वे की पारी में डिओन मायेर्स ने 35, वेस्ली माधेवेरे ने 23 और लूक जोंगवे ने 18 रन बनाए. अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश की तरफ से मुस्ताफिजुर रहमान ने तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सैफुद्दीन और शोरीफुल इस्लाम ने दो-दो विकेट लिए. शाकिब अल हसन और सौम्य सरकार को एक-एक विकेट मिला.

TRENDING NOW

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम और सौम्य सरकार ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 13.1 ओवर में 102 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को जीत के करीब ला दिया.

सौम्य सरकार 45 गेंदों में 6 बाउंड्री की मदद से 50 के स्कोर पर रन आउट हुए. उनके पवेलियन लौटने के बाद मोहम्मद नईम ने कप्तान महमुदुल्लाह के साथ मिलकर मोर्चा संभाला, लेकिन जीत के बेहद करीब आकर महमुदुल्लाह (15) रन आउट हो गए. , जिसके बाद नईम ने नाबाद रहते हुए टीम को 18.5 ओवर में जीत दिला दी. नईम ने 51 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की ओर से कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं चटका सका.