- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket newsipl 2021 rr vs rcb mustafizur rehman take a high jump at boundry line stop glenn maxwell six watch video 4993249
Mustafizur Rehman ने बाउंड्री पर लगाई हवाई छलांग, छक्के के लिए जा रही गेंद को रोका, ग्लेन मैक्सवेल भी रह गए हैरान
Mustafizur Rehman ने गेंदबाजी के दौरान देवदत्त पडीक्कल का अहम विकेट भी निकाला.
Published On Sep 29, 2021, 10:55 PM IST
Last UpdatedSep 29, 2021, 10:55 PM IST
RR vs RCB, IPL 2021: आईपीएल 2021 के 43वें मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की बाउंड्री लाइन पर शानदार हवाई छलांग देखने को मिली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी के दौरान मुस्ताफिजुर ने गेंद की ऊंचाई को भांपते हुए बाज सी तेजी दिखाई और सही वक्त पर छलांग लगाकर गेंद पर झपट्टा मारा. बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल सोच कर बैठे होंगे की उन्हें छह रन मिल गए हैं लेकिन मुस्ताफिजुर ने इसे सिंगल में तब्दील कर दिया. गेंद को बाउंड्री के इस पार धकेलते हुए वो खुद अंदर जाकर गिरे. जिसे किसी ने भी इस घटना के वीडियो को देखा वो हैरान रह गया.
What a save by Mustafizur Rahman, it was going for a six, but he did excellently well to restrict the ball going over. 🔥🔥 #RCBvRR pic.twitter.com/uUxObK0MiD
— ɅMɅN DUВEY (@imAmanDubey) September 29, 2021
राजस्थान रॉयल्य की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए. ईविन लुईस ने सर्वाधिक 58 रनों का योगदान दिया. शानदार शुरुआत के बाद राजस्थान की टीम की पारी डगमगा गई और वो बड़ा लक्ष्य सेट नहीं कर पाए. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल ने शानदार शुरुआत दिलाई.
RR vs RCB, IPL 2021: 58 रन पर दूसरा विकेट गिरने के बाद ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए आए. नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर कार्तिक त्यागी के ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने बल्ले के टॉप एज से छक्का लगाने का प्रयास किया. फाइन लेग पर मुस्ताफिजुर तैनात थे, जो कैच के लिए बाउंड्री पर खड़े थे. थोड़ी ही देर में उन्हें समझ आ गया था कि वो कैच नहीं ले पाएंगे. इसके बाद उन्होंने छक्का रोकने की योजना बनाई. मुस्ताफिजुर ने हवाई छलांग लगाकर गेंद को पकड़ा और उसे बाउंड्री के इस पार धकेलते हुए खुद लाइन के दूसरी तरफ गिर गए.