add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

क्रिकेट पर गहराया ईरान-इजराइल युद्ध का साया, सीरीज टलने की आई नौबत, जानें क्या है मामला

ईरान और इजराइल में युद्ध के चलते इस सीरीज को फिलहाल टाल दिया गया है. अब यह बाद में दिसंबर में खेली जाएगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 11, 2026 3:53 PM IST

काबुल: ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब क्रिकेट की दुनिया पर भी गहराने लगा है. पहले भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को घर जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. और अब तो सीरीज ही स्थगित होने की बात सामने आई है. असल में 13 मार्च से अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज खेली जानी थी. लेकिन अब इसे टाल दिया गया है.

युद्ध के चलते पश्चिम एशिया के इलाकों में हवाई क्षेत्र लगभग बंद हैं. इसके साथ ही लॉजिस्टिक समस्याओं को देखते हुए भी यह सीरीज फिलहाल के लिए टाल दी गई है. इस सीरीज को अब साल 2026 के अंत में खेला जा सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस सीरीज में अफगानिस्तान को श्रीलंका की मेजबानी करनी थी ये मैच 13, 15 और 17 मार्च को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम तीन मैचों की टी20 सीरीज होनी थी. इसके बाद 20, 22 और 25 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर तीन वनडे मैच खेले जाने थे.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा, ‘एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से मंजूरी मिलने के बाद, दोनों जगहों पर मैच आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. मार्च की शुरुआत में, अचानक हुई घटनाओं की वजह से लॉजिस्टिक दिक्कतें पैदा हो गईं, जिससे सीरीज के लिए यात्रा प्रबंधन और अन्य योजनाओं पर असर पड़ा.’

बोर्ड ने कहा, ‘हालात को संभालने के लिए, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम समेत मुख्य स्टेकहोल्डर्स के साथ कई बार बातचीत की. 4 मार्च को एक संयुक्त बैठक हुई, जिसमें हालात पर नजर रखने और 6 मार्च तक फिर से जांच करने की सलाह दी गई. 7 मार्च को हुई अगली मीटिंग में आखिरी फैसला लेने से पहले 9 मार्च तक इंतजार करने की सलाह दी गई.’

एसीबी ने यह भी कहा कि उन्होंने इस पूरे प्रकिया की श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को जानकारी दी थी. सीरीज को स्थगित करने का फैसला श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सहमति से लिया गया. सीरीज के लिए नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी. बोर्ड ने कहा, ‘एसीबी जल्द से जल्द सही मौके पर सीरीज कराने और श्रीलंका क्रिकेट के साथ अपने मजबूत क्रिकेट रिश्ते को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है.’