रबाडा की चोट पर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका गंभीर, मंगाई स्कैन रिपोर्ट

आईसीसी विश्व कप को देखते हुए रबाडा की चोट को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका गंभीरता से ले रहा है।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 02, 2019, 05:10 PM IST

Published On May 02, 2019, 05:10 PM IST

Last UpdatedMay 02, 2019, 05:10 PM IST

Kagiso Rabada @IANS

इंडियन टी20 लीग में फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली की तरफ से खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा चोटिल हैं। आईसीसी विश्व कप को देखते हुए रबाडा की चोट को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका गंभीरता से ले रही है।

सीएसए ने रबाडा द्वारा की गई पीठ दर्द की शिकायत के बाद उनकी स्कैन रिपोर्ट की मांग की है। रबाडा को पीठ दर्द की शिकायत है, जिसके चलते बुधवार को चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच से उन्हें आराम दिया गया था। अब ऐसी खबरें आ रही है कि रबाडा के स्कैन की रिपोर्ट सीएस को भेज दी गई हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- कगीसो रबाडा अद्भुत खिलाड़ी है: डेल स्टेन

दिल्ली के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि रबाडा की सभी जांच पूरी कर ली गई हैं और रिपोर्ट को सीएसए को भेज दिया गया है। अब रबाडा के आईपीएल में इस सीजन में बचे बाकी मैचों में खेलने का फैसला सीएसए को ही लेना है।

अधिकारी ने कहा, “रबाडा ने सिर्फ इतना कहा था कि उन्हें असहतजा महसूस हो रही है। इसलिए हमने सभी टेस्ट करवाए दिए हैं क्योंकि हम अपने किसी भी खिलाड़ी को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। विश्व कप को देखते हुए सीएसए भी हमारे संपर्क में है और हमने उनसे भी बात की। हमने अब उन्हें अपनी रिपोर्ट भेज दी है। वे उन रिपोटर्स की जांच करेंगे और आईपीएल में रबाडा के खेलने के बारे में फिर हमें जानकारी देंगे।”

पढ़ें:- ताहिर का ‘चौका’, दिल्ली को 80 रन से हरा टॉप पर पहुंची चेन्नई

उन्होंने कहा, “उनको पीठ में दर्द की शिकायत थी और उन्हें लेकर जोखिम लेने का कोई मतलब नहीं है। हम यह भी मानते हैं कि यह साल विश्व कप का साल है इसलिए इस तरह के जोखिम नहीं लिए जा सकते।”

सीएसए अगर विश्व कप के लिए रबाडा को तरोताजा रखने के लिए उन्हें आईपीएल के इस सीजन के बाकी मैचों में खेलने से रोक देता है तो आईपीएल के प्लेऑफ मैचों में दिल्ली के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका होगा।

रबाडा इस समय आईपीएल के 12वें संस्करण में 12 मैचों में 25 विकेट लेकर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने का मामले में शीर्ष पर चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर उनके हमवतन इमरान ताहिर हैं, जो चेन्नई के लिए अबतक 13 मैचों में 21 विकेट ले चुके हैं।

Editor's Pick