• Home
  • News
  • Cricket South Africa (CSA) unveil England cricket tour dates

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के शेड्यूल का ऐलान किया

इंग्लैंड टीम दिसंबर में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैच खेलेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |May 24, 2019, 03:57 PM IST

Published On May 24, 2019, 03:57 PM IST

Last UpdatedMay 24, 2019, 03:57 PM IST

जेम्स एंडरसन (Getty images)

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने आज साल के इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। साल के आखिर में होने वाले दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर इंग्लैंड टीम को चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने हैं।

इंग्लैंड के दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर को सेंचुरियन में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ होगी। नए साल पर होने वाले टेस्ट 3 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। तीसरा मैच पोर्ट एलिजाबेथ और चौथा जोहान्सबर्ग में होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम को दो वार्म अप मैच खेलने होंगे। पहला दो दिवसीय वार्म अप मैच इन्विटेशन इलेवन के खिलाफ होगा और दूसरा तीन दिवसीय अभ्यास मैच दक्षिण अफ्रीका की ए टीम के खिलाफ होगा।

दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल:

मैच तारीख वेन्यू
इंग्लैड बनाम इन्विटेशन इलेवन, अभ्यास मैच 17-18 दिसंबर बेनोनी
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका ए, अभ्यास मैच 20-22 दिसंबर बेनोनी
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला टेस्ट 26-30 दिसंबर सेंचुरियन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट 3-7 जनवरी केपटाउन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा टेस्ट 16-20 जनवरी पोर्ट एलिजाबेथ
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, चौथा टेस्ट 24-28 जनवरी जोहान्सबर्ग
इंग्लैड बनाम इन्विटेशन इलेवन, अभ्यास मैच एक फरवरी पार्ल
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला वनडे 4 फरवरी केपटाउन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा वनडे 7 फरवरी डरबन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा वनडे 9 फरवरी जोहान्सबर्ग
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला टी20 12 फरवरी ईस्ट लंदन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टी20 14 फरवरी डरबन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा टी20 16 फरवरी सेंचुरियन

सीएसए के सीईओ थबांग मूरे ने इस सीरीज को खास बताया है क्योंकि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत ये दक्षिण अफ्रीका की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है।

ICC विश्व कप: जानें कब और कहां देखें आज के वार्म-अप मुकाबले

इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। 21 फरवरी से शुरू होने वाली इस सीरीज में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पूरा शेड्यूल:

मैच तारीख वेन्यू
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टी20 21 फरवरी जोहान्सबर्ग
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी20 23 फरवरी पोर्ट एलिजाबेथ
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टी20 26 फरवरी केप टाउन
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे 29 फरवरी पार्ल
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे 4 मार्च ब्लूमफ़ोन्टीन
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे 7 मार्च पोचेस्ट्रूम

Editor's Pick