×

दक्षिण अफ्रीका को अभ्यास शुरू करने के लिए खेल मंत्रालय की मंजूरी मिली

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के 1,38,000 से अधिक मामले पाए गये हैं जिनमें से 2,400 से अधिक की मौत हो चुकी है।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - June 29, 2020 7:58 PM IST

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) को अभ्यास शुरू करने के लिये देश के खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गयी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के कारण मार्च से ही क्रिकेट गतिविधियां निलंबित हैं।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की गुरुवार को बैठक होगी। जिसमें क्रिकेट बहाल करने की योजना पर चर्चा की जाएगी। इसमें मुख्य चर्चा पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीम की अभ्यास पर वापसी को लेकर होगी।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने पिछले सप्ताह तीन टीमों की प्रदर्शनी प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया था क्योंकि उसे अभ्यास या खेलने के लिए मंत्रालय से अनुमति नहीं मिली थी।

‘सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट की मानसिकता बदली, महेंद्र सिंह धोनी ने दिया बढ़ावा’

TRENDING NOW

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के 1,38,000 से अधिक मामले पाए गये हैं जिनमें से 2,400 से अधिक की मौत हो चुकी है।