- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket west indies chief hint action against chris gayle after his comment against ramnaresh sarvan 4027961
सरवन की तुलना COVID-19 से करने पर क्रिस गेल पर कार्रवाई की तैयारी में CWI, बोर्ड अध्यक्ष बोले...
गेल ने आरोप लगाया कि सीपीएल फ्रेंचाइजी जमैका तल्लावाह से बाहर निकलवाने में कोच सरवन ने अहम भूमिका निभाई थी.
Published On May 13, 2020, 02:27 PM IST
Last UpdatedMay 13, 2020, 02:27 PM IST
हाल के दिनों में क्रिस गेल द्वारा विंडीज टीम में साथी रहे रामनरेश सरवन की तुलना कोरोनावायरस के किए जाने का बयान मीडिया में काफी चर्चा में रहा. गेल ने आरोप लगाया कि सीपीएल फ्रेंचाइजी जमैका तल्लावाह से बाहर निकलवाने में उसके कोच सरवन ने अहम भूमिका निभाई थी. इस मामले में अब वेस्टइंडीज क्रिकेट के प्रमुख का बयान भी सामने आया है.
सीडल्यूसी के प्रमुख रिकी स्किरिट ने कहा कि क्रिस गेल को रामनरेश सरवन के खिलाफ हाल में कड़ी बयानबाजी करने के लिये सजा भुगतनी पड़ सकती है लेकिन उन्होंने उम्मीद जतायी कि इससे इस करिश्माई बल्लेबाज के शानदार करियर का अंत नहीं होगा.
उन्होंने जमैका ग्लीनर से कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि इस समय क्रिस और सीपीएल के बीच किसी तरह की चर्चा चल रही है क्योंकि सीपीएल के कुछ नियम हैं जो यहां लागू होंगे क्योंकि क्रिस एक फ्रेंचाइजी टीम से अनुबंधित हैं. ’’
स्किरिट ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यह गेल के करियर के लिहाज से वैश्विक मुद्दा नहीं बनेगा, क्योंकि उनका करियर शानदार रहा है और मैं नहीं चाहता कि उसका अंत इस घटना के साथ हो. ’’
इस सलामी बल्लेबाज ने दावा किया था कि जमैका की टीम से उन्हें बाहर करने के पीछे सरवन का हाथ था क्योंकि मध्यक्रम का यह पूर्व बल्लेबाज फ्रेंचाइजी को अपने नियंत्रण में लेना चाहता है.
गेल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘सरवन तुम अभी कोरोना वायरस से भी बुरे हो. तल्लावाह के साथ जो कुछ हुआ उसमें तुमने अहम भूमिका निभायी क्योंकि तुम्हारे और मालिक के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. ’’
उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मुझे यह अच्छा नहीं लगा. मेरी निजी राय है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन प्रक्रिया अपना काम करेगी. यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी क्योंकि वह वेस्टइंडीज लीग में अनुबंधित खिलाड़ी है. ’’
स्किरिट ने कहा, ‘‘अगर खिलाड़ी किसी क्लब, फ्रेंचाइजी या क्रिकेट वेस्टइंडीज से अनुबंधित हो तो इस तरह का व्यवहार अनुबंध को किस स्तर तक बदनामी से जोड़ता है.’’