ENG vs WI: बड़ी जीत के साथ इंग्‍लैंड को लगा बड़ा झटका, दो अहम खिलाड़ी हुए चोटिल

इंग्‍लैंड ने वेस्‍टइंडीज पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 14, 2019, 10:24 PM IST

Published On Jun 14, 2019, 10:24 PM IST

Last UpdatedJun 14, 2019, 10:24 PM IST

Eoin Morgan Joe Root AFP

Eoin Morgan with Joe Root @ AFP

साउथम्‍पटन के रोस बाउल में इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में इंग्‍लैंड बड़ी जीत दर्ज करने में जरूर कामयाब रही हो लेकिन इसके साथ ही उसे दो बड़े झटके भी लगे।

पढ़ें:- जो रूट ने विश्‍व कप में जड़ा दूसरा शतक, विंडीज पर दर्ज की 8 विकेट से जीत

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के दौरान कप्‍तान इयोन मोर्गन और सलामी बल्‍लेबाज जेसन रॉय चोटिल हो गए। दोनों फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए। गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो चोटिल होने के बाद दोबारा फील्डिंग के लिए भी नहीं आए। बल्‍लेबाजी के दौरान सलामी बल्‍लेबाज जेसन रॉय की जगह जो रूट ने बल्‍लेबाजी की। इसी तरह चौथे नंबर पर खेलने वाले कप्‍तान इयोन मोर्गन की जगह जो रूट ने बल्‍लेबाजी की।

पढ़ें:- PCB के फैसले पर भड़के युसूफ, बोले- खिलाड़ियों को पहले क्‍यों नहीं मिली इजाजत

गेंद का पीछा करने के दौरान गिरने के बाद जेसन रॉय की बाएं हैमस्ट्रिंग में खींचाव आ गया। हैमस्ट्रिंग में अकड़न महसूस करने के बाद वो पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद इयोन मोर्गन भी चोटिल हो गए। क्रीज पर मौजूद निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमेयर तेजी से रन चुराने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान मोर्गन नॉनस्‍ट्राइकर एंड से स्‍टंप की तरफ बॉल मारने के लिए भागने लगे। खिंचाव के कारण वो दर्द से परेशान नजर आए। जिसके बाद वो भी मैदान से चले गए। उनकी गैर मौजूदगी में जोस बटलर ने कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी संभाली।

Editor's Pick