• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • Cricket World Cup 2019 live cricket score and updates IND vs NZ, 1st Semi Final Match live streaming, play abandoned for the day will resume tomorrow, live score updates live blog and ball by ball commentary

न्यूजीलैंड ने विश्व कप 2019 के फाइनल में जगह पक्की की

Live cricket score of Ind vs Nz in Cricket World Cup 2019 1st Semi Final Match. live streaming IND vs NZ Dream 11, IND vs NZ dream 11 prediction India vs New Zealand, live streaming, IND vs NZ LIVE streaming: Teams, time in IST and where to watch on TV and online in India

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 10, 2019, 05:56 PM IST

Published On Jul 10, 2019, 05:56 PM IST

Last UpdatedJul 10, 2019, 05:56 PM IST

INDIA VS NEW ZEALAND SEMI FINAL LIVE BLOG

आईसीसी विश्व कप में अब से कुछ देर बाद खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें होंगी आमने-सामने। मैच के जुड़ी हर एक खबर और अपडेट पर रहेगी हमारी नजर। हम आपके लिए लेकर आएंगे मैनचेस्टर में फैंस के रिएक्शन, मस्ती भरी तस्वीरें और बहुत कुछ।

कैसा है मैनचेस्टर का मौसम

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत और न्यूजीलैंड की बीच मुकाबला इंग्लैंड में सुबह 10.30 यानी भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे शुरू होगा। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक मैनचेस्टर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज

बादल छाए रहने की वजह से शुरुआत में यहां गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। बाद में पिच के बल्लेबाजों को मदद पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में शुरुआती ओवर्स में बल्लेबाजों के संभलकर खेलना होगा।

टॉस के बाद क्या फैसला ले सकते हैं कप्तान

भले ही पिच के शुरुआत में गेंदबाजों को मदद पहुंचाने की बात कही जा रही हो लेकिन ओल्ड ट्रैफर्ड में आज के मुकाबले में टॉस जीतकर कप्तान पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकते हैं। बारिश की वजह से अगर खेल रोकना पड़ा और ओवर्स कम किए गए तो बाद में खेलने वाली टीम के लिए डकवर्थ लुईस नियम मुश्किलें पैदा करती है। यही वजह है कि ऐसे हालात में कप्तान हमेशा ही पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।

क्या कहते हैं दोनों टीमों के आंकड़े

अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 106 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें भारत ने 55 जबकि न्यूजीलैंड ने 45 मैच में जीत हासिल की है। एक मुकाबला टाई हुई है जबकि कुल 5 मैच ऐसे रहे जिसका कोई नतीजा नहीं आया।

विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक सात मुकाबला खेला गया है। यहां न्यूजीलैंड की टीम ने 4 में जीत हासिल की है तो भारत 3 मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रहा है।

 

Editor's Pick