चार में से तीन मुकाबले जीतकर भी एरोन फिंच नहीं हैं खुश, कहा..

ऑस्‍ट्रेलिया को अब अपना अगला मुकाबला शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है।

Edited By : Press Trust of India |Jun 15, 2019, 12:15 AM IST

Published On Jun 15, 2019, 12:15 AM IST

Last UpdatedJun 15, 2019, 12:15 AM IST

Aaron Finch AFP

Aaron Finch @ AFP

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2019 में अपने तीन मैच जीतकर अंक तालिका में अच्छी स्थिति में है लेकिन कप्तान एरोन फिंच को लगता है कि उनकी टीम अभी तक अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेली है।

पढ़ें:- श्रीलंका ने लगाए आईसीसी पर पक्षपता के गंभीर आरोप, कहा..

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शीर्ष पर फिंच, डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने काफी रन जुटाये हैं लेकिन मध्यक्रम अभी तक आक्रामक खेल नहीं दिखा पाया है। मार्कस स्टोइनिस पीठ में खिंचाव के कारण शनिवार को ओवल में श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाये थे। गेंदबाजी विभाग में पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल हैं।

अभी काफी क्रिकेट खेले जाने बाकी हैं और फिंच को भरोसा है कि उनका सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट जल्द ही आयेगा। फिंच ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमने अपने सर्वश्रेष्ठ के निकट प्रदर्शन किया है जो अब भी अच्छी चीज है। हमारे अभी छह अंक हैं लेकिन हम अपने सर्वश्रेष्ठ के करीब नहीं खेले हैं जो काफी सकारात्मक चीज है।’’

Editor's Pick