×

ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज मैच के दौरान पोर्न देख रहा था क्रिकेट लेखक

ऑस्ट्रेलिया में गार्डियन अखबार के डिप्यूटी एडीटर रसेल जैक्सन ने लिखा है कि एक साथी पत्रकार पिछले हफ्ते एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के दौरान खुले तौर पर अपने लैपटॉप में पोर्नोग्राफी देख रहा था।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 6, 2016 11:39 PM IST

मैच एमसीजी पर ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज टेस्ट © Getty image
एमसीजी पर ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज टेस्ट © Getty image

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल के महिला रिपोर्टर के साथ सेक्सिस्ट और अनुचित साक्षात्कार के बाद खेल के अन्य विभागों से पर्दा उठना शुरू हो गया जहां पर महिलाओं को लेकर अमानवीय रूप से ऑब्जेक्टीफाई किया जाता है। ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार मेन मैक्लॉलिन के साथ इंटरव्यू के दौरान गेल के द्वारा घृणास्पद कमेंट करने के बाद खुलासा करने वाली एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई महिला ने उसके साथ गेल के द्वारा किए गए डरावने बर्ताव के बारे में बताया था। उसने बताया था कि गेल उस तरह की मानसिकता वाले लोगों का एक छोटा सा नमूना हैं। अब क्रिकेट के खेल से ही जुड़ा हुआ एक बड़ा खुलासा सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया में ‘गार्डियन अखबार’ के डिप्यूटी एडीटर रसेल जैक्सन ने लिखा है कि एक साथी पत्रकार पिछले हफ्ते एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के दौरान खुले तौर पर अपने लैपटॉप में पोर्नोग्राफी देख रहा था। जैक्सन ने उस पत्रकार का नाम ना लेते हुए बताया कि उसके इस व्यवहार से अन्य पत्रकार भी ठगे से रह गए थे, क्योंकि वह मैच रिपोर्ट बनाने के बीच में ही लगातार पोर्न देख रहा था। रिपोर्टर तब ही माना जब एमसीजी के अधिकारी वहां आए और उसे बंद करने के लिए कहा।  फुल स्कोरकार्ड दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट क्लिक करें…

जैक्सन लिखते हैं, “शुरुआत में उसकी ढिठाई ने मुझे चौंकाया, क्योंकि उसके आस-पास महिला व पुरुष सहकर्मी बैठे हुए थे और वह उसकी स्क्रीन को आसानी से देख सकते थे। लेकिन उनकी मौजूदगी में भी वह पोर्न बड़े मजे से फुल व्यू में देख रहा था। आखिरकार जब उस विचित्र दैनिक कार्य का दूसरा दिन शुरू हुआ इस उत्सुक पोर्न देखने वाले शख्स के पास प्राधिकरण के अधिकारी पहुंचे और उससे कहा जो वह कर रहा है वह सिर्फ उसके आस पास बैठे महिला और पुरुष सहकर्मी ही नहीं देख रहे हैं बल्कि अगर वह पोर्न देखना बंद कर देगा तो उन्हें खुशी होगी। इसके बाद जाकर उसने पोर्न देखना बंद की। ये भी पढ़ें: विश्व कप 2015 के दौरान भी क्रिस गेल ने की थी महिला कर्मचारी के साथ शर्मनाक हरकत

ज्यादातर कार्यक्षेत्रों में पुरुष ऐसा ही करते हैं जब वह महिलाओं की उपस्थिति को नकारते हुए कुछ भी करते हैं और इस पत्रकार का यह कृत्य इस बात को प्रकट करता है। उसकी इस हरकत के कारण आस-पास बैठे पत्रकार मुंह दबाकर हंस रहे थे, लेकिन जैसे ही वह थमे उसने वहां बैठे कुछ लोगों को असहज महसूस कराया। कई कार्यक्षेत्रों में महिलाओं को हर दिन असहज महसूस कराया जाता है।” ये भी पढ़ें: महिला एंकर से फ्लर्ट करने की सजा, क्रिस गेल पर लगा जुर्माना

TRENDING NOW

जाहिर है जैक्सन का यह ब्लॉग कई स्पोर्ट्स पत्रकारों के जेहन को छू जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि गेल ने एक दूसरी महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया था। उसने गेल को घिनौना व्यक्ति कहा था। गेल पर आरोप लगे हैं कि गेल ने पिछले साल विश्व कप के दौरान ड्रेसिंग रूम के भीतर महिला स्टाफ मेंबर के सामने अपना गुप्तांग उजागर(एक्सपोज) कर दिया था। ‘सिडनी मॉर्निंग हैराल्ड’ के मुताबिक महिला ड्रेसिंग रूम के भीतर सेंडविच लेने के लिए गई थी, क्योंकि उसने सोचा था कि सभी खिलाड़ी मैदान में होंगे। लेकिन उसने इस दौरान गेल को एक अन्य खिलाड़ी के साथ पाया। गेल उस समय तौलिया लपेटे हुए थे। ये भी पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे श्रृंखला, किसमें है कितना दम