- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricketer dislocates jaw after aggressively sledging in englands club cricket 3917792
क्रिकेट के मैदान पर अजीबोगरीब घटना, आक्रामक स्लेजिंग के चलते खिसका गेंदबाज का जबड़ा
इंग्लैंड के एक क्रिकेट क्लब के मैच के दौरान यह वाक्या देखने को मिला.
Published On Jan 22, 2020, 03:06 PM IST
Last UpdatedJan 22, 2020, 03:06 PM IST
क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजी करते वक्त या विकेट लेने के बाद आक्रामक तरीके से स्लेजिंग करने की घटनाएं तो अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन क्या स्लेजिंग के कारण किसी खिलाड़ी का जबड़ा खिसकने के बारे में सुना है ? जी हां, इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ है.
पढ़ें:- IND v NZ : न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का है खराब रिकॉर्ड, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
वेबसाइट डेली मेल की खबर के मुताबिक विक्टोरिया के हेस्टिंग क्रिकेट क्लब के मैच के दौरान यह घटना देखने को मिली. बल्लेबाज जेफ ब्लूहम को 99 रन को आउट करने के बाद जयदेन रेगेन मैदान पर ही जश्न मनाने लगे.
खबर के मुताबिक वो काफी उत्साहित थे और शोर मचाते हुए साथी खिलाड़ियों के साथ इसका जश्न मना रहे थे. जरूरत से ज्यादा मुंह खोलकर चीखने के कारण उनका जबड़ा खिसका गया. वो मैदान पर ही दर्द से तड़पने लगे, जिसके बाद साथी खिलाड़ी तुरंत ही उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर गए.
पढ़ें:- Do You Know This Lady: फेमस क्रिकेटर की Wife, जो रियल लाइफ में हैं Ironwomen
रेगेन टीम के कप्तान भी हैं. उन्होंने बताया, “विकेट मिलने के बाद हम काफी उत्साहित हो गए थे. तभी यह वाक्या हो गया. मुझे तुरंत ही अस्पताल लेजाया गया. हम अस्पताल में काफी शोर मचाते हुए घुसे थे. जिसके चलते हमें तुरंत ही डॉक्टर को दिखाया गया. इलाज के बाद हम मैदान पर आए और साथी खिलाड़ियों के साथ खेल को आगे बढ़ाया.”