मैदान पर चला रोनाल्डो का मैजिक, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से दी करारी शिकस्त

फीफा वर्ल्ड कप में आखिरकार फैंस को रोनाल्डो का मैजिक देखने को मिल ही गया. रोनालडो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ शानदार 2 गोल दागे.

Edited By : Saurav Kumar |Jun 24, 2026, 08:57 AM IST

Published On Jun 24, 2026, 08:57 AM IST

Last UpdatedJun 24, 2026, 08:57 AM IST

Ronaldo Magic in Fifa World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा. ह्यूस्टन स्टेडियम में मिली पुर्तगाल की जीत के नायक स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे, जिन्होंने मुकाबले में 2 गोल किए.

पुर्तगाल ने इस जीत के साथ ही राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की अपनी दावेदारी को भी मजबूत कर लिया है. टीम के 2 मुकाबलों के बाद अब 4 प्वाइंट हो गए हैं और टीम ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है. रोनाल्डो के अलावा, पुर्तगाल की ओर से नूनो मेंडेस और राफेल लियाओ ने भी एक-एक गोल दागा. वहीं, उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी नेमातोव अपना ही गोल कर बैठे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोनाल्डो ने दिखाया शानदार खेल

पुर्तगाल ने शुरुआत से ही मुकाबले का शानदार आगाज किया. मैच के छठे मिनट में ही रोनाल्डो ने अपनी क्लास दिखाई और टीम के लिए पहला गोल करते हुए 1-0 की बढ़त दिला दी. इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की. वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने.

पुर्तगाल की बढ़त को मैच के 17वें मिनट में ही नुनो मेंडेस ने दोगुना कर दिया. नुनो ने फ्री किक का भरपूर फायदा उठाया और मैच का दूसरा और अपना पहला गोल किया. मैच के 29वें मिनट में उज्बेकिस्तान के लिए अजीजजोन गनीव ने एक शानदार गोल किया, लेकिन फाउल होने के कारण इससे अमान्य करार दे दिया गया.

इसके बाद मैच के 39वें मिनट में रोनाल्डो ने अपना दूसरा और मैच का तीसरा गोल दागा. रोनाल्डो के इस गोल के दम पर पुर्तगाल ने पहले हाफ का अंत 3-0 की बढ़त के साथ किया. दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान के गोलकीपर नेमातोव गलती से अपना ही गोल कर बैठे, जिसके चलते पुर्तगाल की बढ़त 4-0 हो गई.

मैच के 87वें मिनट में राफा लियाओ ने पांचवां गोल किया और पुर्तगाल की धमाकेदार जीत पर मुहर लगा दी. पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलने के बाद पुर्तगाल ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है और टीम अपनी इस फॉर्म आने वाले मुकाबलों में भी बरकरार रखना चाहेगी.

Editor's Pick