- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Crunch time for New Zealand, Sri Lanka as World Cup year begins
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से विश्व कप की तैयारी करेगा न्यूजीलैंड
श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में शानदार जीत के बाद अब दोनों टीमों वनडे सीरीज के लिए तैयार है। मेजबान टीम श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज को काफी अहम मान रही हैं। टेस्ट सीरीज में जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को तौरंगा में शुरू हो...
Published On Jan 02, 2019, 12:13 PM IST
Last UpdatedJan 02, 2019, 12:13 PM IST
Martin Guptill is back after a long gap due to injury. © Getty
श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में शानदार जीत के बाद अब दोनों टीमों वनडे सीरीज के लिए तैयार है। मेजबान टीम श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज को काफी अहम मान रही हैं।
टेस्ट सीरीज में जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को तौरंगा में शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के साथ विश्व कप की तैयारी करेगा। इंग्लैंड में इसी साल आईसीसी विश्व कप का आयोजन किया जाना है।
श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराकर न्यूजीलैंड टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अब सिर्फ भारत और इंग्लैंड ही उससे आगे हैं। कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘‘अब सारा ध्यान विश्व कप पर है, स्पष्ट होना होगा कि विश्व कप में हम क्या रणनीति अपनाना चाहते हैं।’’
एकदिवसीय रैकिंग में भी तीसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड जून में विश्व कप के अपने पहले मैच में कार्डिफ में आठवें नंबर की टीम श्रीलंका से भिड़ेगा। स्टीड ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला को बदलाव करने, खेल की शैली पर प्रयोग करने और विभिन्न विकल्पों पर गौर करने के लिए महत्वपूर्ण करार दिया।
श्रीलंका की वनडे टीम में टेस्ट टीम की तुलना में छह नए खिलाड़ी होंगे जिसमें अनुभवी लसिथ मलिंगा भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड की टीम में मार्टिन गुप्टिल को जगह मिली है जबकि नियमित सदसयों टाम लैथम और कोलिन डि ग्रैंडहोम को आराम दिया गया है।