add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2026 में क्या खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी ? CSK के सीईओ ने साफ- साफ बता दिया

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का प्रदर्शन पिछले सीजन बहुत खराब रहा था और वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 7, 2025 8:39 PM IST

MS Dhoni in IPL 2026: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्या अगले सीजन आईपीएल में खेलते नजर आएंगे, इसे लेकर बड़ा अपडेट आया है. चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ ने इसे लेकर सब कुछ साफ कर दिया है. सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि धोनी का आईपीएल 2026 में खेलना तय है.

काशी विश्वनाथन ने जो 2008 में इस फ्रैंचाइज़ी की स्थापना के बाद से ही इसके साथ जुड़े हुए हैं, उन्होंने कहा कि एमएस ने हमें बताया है कि वह अगले सीज़न के लिए उपलब्ध रहेंगे. पिछले कुछ सालों से महेंद्र सिंह धोनी (44) की आईपीएल में भागीदारी को लेकर बार-बार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सीएसके के सीईओ की पुष्टि से कम से कम 2026 के संस्करण के लिए अटकलों पर विराम लग गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स ने किया था निराश

पिछले साल चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था और वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी. नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उनकी अनुपस्थिति में धोनी खुद टीम की कमान संभाल रहे थे.

महेंद्र सिंह धोनी दो सीजन को छोड़कर बाकी सभी सीजन में सीएसके के साथ रहे हैं, अगर वह अगले सीजन में खेलते नजर आते हैं, तो यह फ्रैंचाइजी के लिए उनका 17वां और आईपीएल में कुल मिलाकर 19वां ​​सीज़न होगा. भारत के पूर्व कप्तान 2008 में लीग की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रहे हैं. उन्होंने सीएसके के लिए 248 मैचों में 4,865 रन बनाए हैं और टीम को पांच बार खिताब दिलाया है.

संजू सैमसन के साथ ट्रेड पर भी हो रही बातचीत !

रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने संजू सैमसन से जुड़े संभावित सौदे पर फिर से संपर्क स्थापित कर लिया है. धोनी अगले सीजन की योजना बनाने में शामिल रहे हैं और 15 नवंबर की रिटेंशन समय सीमा से पहले काशी विश्वनाथन, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग सहित फ्रैंचाइज़ी के अन्य प्रमुख लोगों के साथ विचार-विमर्श करने की उम्मीद है. 10 और 11 नवंबर को उनके बीच एक बैठक होने की संभावना है, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा.