add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2023: चेन्नई की परेशानियों में इजाफा, अब सिसांडा मगाला हुआ दो सप्ताह के लिए बाहर

महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले से ही काफी परेशानियों से जूझ रही है. खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं. लगातार दूसरे मैच में टीम का एक खिलाड़ी चोटिल हुआ है और अब टीम को दो सप्ताह तक उसके बिना ही खेलना होगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - April 13, 2023 9:48 AM IST

चेन्नई: पहले से ही खिलाड़ियों की चोटों से परेशान चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की दिक्कतों में इजाफा हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला (Sisanda Magala) का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है. मागला बुधवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram) पर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ हुए मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए. वह कम से कम दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं. मगाला ने बुधवार के मुकाबले में सिर्फ दो ओवर फेंके और इसमें 14 रन दिए. मगाला को चेन्नई सुपर किंग्स ने न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर शआमिल किया था. जैमिसन भी चोट के चलते पूरे लीग से बाहर हो चुके हैं. सुपर किंग्स बाएं हाथ के पेसर मुकेश चौधरी भी पहले ही पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुके हैं.

चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग इस बात को लेकर काफी फिक्रमंद हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ‘एक बार फिर, हम एक खिलाड़ी को खो रहे हैं- लगातार दो मैच ऐसे हो गए हैं. हम पहले से ही थोड़ा मुश्किल स्थिति में हैं, तो हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों को चोट न लगे. दुर्भाग्य से मगाला के हाथ में चोट लगे है. वह आखिरी दो ओवर फेंक पाने की स्थिति में नहीं थे. ऐसा ही कुछ पिछले मैच में दीपक चाहर के साथ भी हुआ. तो हम बहुत कम संसाधनों के साथ खेल रहे हैं. लेकिन हम ऐसी अकेली टीम नहीं हैं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

चाहर को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे. फ्लेमिंग के मुताबिक उन्हें मैदान पर लौटने में दो-तीन सप्ताह का वक्त लगेगा.

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हराया. चेन्नई के सामने 176 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 172 रन तक ही पहुंच सकी. आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 21 रन बनाने थे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी संदीप शर्मा के ओवर में लगातार दो छक्के लगाने के बाद भी टीम को जीत नहीं दिला सके. इस हार के बाद धोनी ने बल्लेबाजों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बीच के ओवरों में चेन्नई के बल्लेबाजों को बेहतर स्ट्राइक रोटेट करना चाहिए था. वहीं राजस्थान इस जीत के साथ अंक तालिका में चोटी पर पहुंच गया है.