×

CSK IPL AUCTION 2026 LIVE : चेन्नई सुपर किंग्स ने किसे- कितने में खरीदा, देखें पूरी टीम

CSK Players IPL Auction: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल नीलामी में किन प्लेयर्स को खरीदा. किस प्लेयर के लिए कितनी लगाई बोली. आईपीएल नीलामी में देखें कौन-कौन चेन्नई की टीम में शामिल.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 16, 2025 9:25 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings Full Team: पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस बार नीलामी में दूसरा सबसे ज्यादा बजट लेकर उतर रही है. चेन्नई की टीम ने आईपीएल की इस नीलामी से पहले अपने स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को ट्रेड कर लिया. जडेजा लंबे वक्त से चेन्नई के साथ थे. वह अब राजस्थान रॉयल्स की टीम में हैं. टीम ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है. साथ ही टीम ने सैम करन को भी रिलीज कर दिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स को क्या चाहिए चेन्नई सुपर किंग्स को एक विदेशी ऑलराउंडर की जरूरत है. पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने लियाम लिविंगस्टन को टीम में शामिल करने के लिए बहुत जोर लगाया. लेकिन तब बाजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथ लगी. मतीश पथिराना को रिलीज करने के बाद टीम एक और तेज गेंदबाज पर बोली लगा सकती है. वैसे चेन्नई यह रणनीति भी अपना सकती है कि वह श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज को कम कीमत पर दोबारा खरीद ले.

चेन्नई को असली परेशानी रविंद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट तलाशने में असली दिक्कत होगी. टीम हालांकि प्रशांत वीर पर दांव खेल सकती है जिसने यूपी टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था. और चेन्नई सुपर किंग्स की अकादमी में ट्रायल भी दिया था.

बचा हुआ पर्स: 125 करोड़ रुपये में से 43.40 करोड़ रुपये

बचे हुए स्लॉट: 9 (4 विदेशी)

TRENDING NOW

रिटेन खिलाड़ी: एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (आरआर से शामिल), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रूइस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज

खिलाड़ीदेशबेस प्राइसकीमत
1अकील हुसैनवेस्टइंडीज2 करोड़2 करोड़
2प्रशांत वीरभारत30 लाख14.20 करोड़
3कार्तिक शर्माभारत30 लाख14.20 करोड़
4मैथ्यू शॉर्टऑस्ट्रेलिया1.50 करोड़1.50 करोड़
5अमन खानभारत30 लाख40 लाख रुपये
6सरफराज खानभारत75 लाख75 लाख रुपये
7राहुल चाहरभारत1 करोड़ 5.20 करोड़ रुपये
8 मैट हेनरीन्यूजीलैंड2 करोड़2 करोड़ रुपये
9जैक फ्रॉक्सन्यूजीलैंड75 लाख75 लाख रुपये