Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 30, 2025 9:52 AM IST

पुदुचेरी के कप्तान और ऑलराउंडर अमन हाकिम खान के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जिसे वह जल्द-से-जल्द भुला देना चाहेंगे. इस गेंदबाज ने अपने 10 ओवरों में 123 रन दिए. झारखंड के खिलाफ सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी में उनका यह प्रदर्शन रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया यह पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे महंगा गेंदबाजी स्पैल है.
झारखंड ने कुमार कुशाग्र के शतक और अनुकूल रॉय के 98 रन की बदौलत सात विकेट पर 368 रन का स्कोर बनाया. पुदुचेरी के सिर्फ तीन गेंदबाजों ने अपने कोटे के 10 ओवर पूरे किए. लेकिन उनका इकॉनमी रेट 12.3 का रहा. पुदुचेरी की टीम आखिर में 41.4 ओवर में 235 रन का स्कोर बनाया.
इससे पहले लिस्ट ए में यह अनचाहा रिकॉर्ड अरुणाचल प्रदेश के मिबोम मोसू (Mibom Mosu) के नाम था. उन्होंने इस महीने की शुरुआत में ही बिहार के खिलाफ 9 ओवरों में 116 रन दिए थे. यह शर्मानाक रिकॉर्ड भी विजय हजारे ट्रॉफी में ही बना था. उस मैच में एक और काम खास हुआ था. वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में शतक लगा दिया था. वह लिस्ट ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थे. उस मैच में बाएं हाथ के वैभव ने 190 रन की पारी खेली थी.
अमन ने लिस्ट ए में अपना डेब्यू 2021 में मुंबई के लिए किया था. इसके बाद वह पुदुचेरी के लिए खेलने लगे. हाल ही में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में खरीदा था. चेन्नई ने उनके लिए 40 लाख रुपये खर्च किए थे. इससे पहले 2023 में वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे. और 2022 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी रहे.
कुल मिालकर उन्होंने 11 आईपीएल मैच खेले हैं. दो सीजन में उन्होंने 110.57 के स्ट्राइक-रेट से 115 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने एक हाफ सेंचुरी भी लगाई है. हालांकि उन्होंने आईपीएल में एक भी विकेट नहीं लिया है. हालांकि उन्होंने इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार गेंदबाजी की है. उन्होंने साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बॉलिंग की थी.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिहाज से देखें तो यह दिन काफी मिला-जुला रहा. इससे पहले उन्हीं की टीम के एक गेंदबाज रामाकृष्ण घोष ने महाराष्ट्र के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. इस पेसर ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की. दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 42 रन देकर सात विकेट अपने नाम किए. हालांकि महाराष्ट्र की टीम 272 रन के अपने टारगेट को हासिल नहीं कर पाई और वह सात रन से मैच हार गई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
