33 चौके, 12 छक्के, CSK के युवा बल्लेबाज ने ट्रिपल सेंचुरी जड़कर मचाया कोहराम

Sameer Rizvi triple century: समीर रिजवी ने 266 गेंद में 312 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 33 चौके और 12 छक्के लगाए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Feb 26, 2024, 04:06 PM IST

Published On Feb 26, 2024, 04:06 PM IST

Last UpdatedFeb 26, 2024, 04:06 PM IST

Sameer Rizvi

(Photo credit- @SriniMaama16 Twitter)

आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के युवा बल्लेबाज ने अपनी पारी से कोहराम मचा दिया है. सीएसके के 20 साल के प्लेयर समीर रिजवी ने सीके नायडू ट्रॉफी में विस्फोटक तिहरा शतक जड़ा. यूपी की तरफ से खेलते हुए समीर रिजवी ने 266 गेंद में 312 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 33 चौके और 12 छक्के लगाए. समीर रिजवी आईपीएलमें भारत के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके लिए 8.40 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी.

सीके नायडू ट्रॉफी में यूपी के ऑलराउंडर और टीम के कप्तान समीर रिजवी ने सौराष्ट्र के खिलाफ यह पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत यूपी की टीम ने पहली पारी में 746 रन बनाए. समीर रिजवी के अलावा रितुराज शर्मा ने 132 रन की पारी खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल ऑक्शन में 8.40 करोड़ रुपए में CSK ने खरीदा

20 साल के समीर रिजवी पर आईपीएल 2024 ऑक्शन में सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच जबदस्त बोली लगी थी. 20 साल के बेस प्राइस वाले समीर रिजवी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा. समीर रिजवी भारत के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी भी बने. यूपी टी-20 लीग में सबसे तेज शतक लगाकर समीर रिजवी सुर्खियों में आए थे.

चेन्नई- आरसीबी के बीच होगा ओपनिंग मैच

आईपीएल 2024 के मुकाबले 22 मार्च से शुरू होंगे. ओपनिंग मैच में चेन्नई और आरसीबी की टीम आमने-सामने होगी. समीर रिजवी के इस धमाकेदार प्रदर्शन ने सीएसके फैंस को टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले खुश होने का मौका दिया है.

Editor's Pick