धोनी के शागिर्द का बड़ा कमाल, तोड़ दिया रोहित शर्मा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड
धोनी के शागिर्द का बड़ा कमाल, तोड़ दिया रोहित शर्मा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड
आयुष म्हात्रे ने सेंचुरी ने मुंबई को विदर्भ के खिलाफ जीत दिलाई. इस सेंचुरी के साथ ही म्हात्रे सबसे कम उम्र में तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - November 28, 2025 10:29 PM IST
Ayush-Mhatre-CSK
मुंबई के आयुष म्हात्रे प्रफेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट- फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20- में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उन्होंने विदर्भ के खिलाफ सेंचुरी लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.
म्हात्रे ने 53 गेंद पर 110 रन की पारी खेली. उनकी पारी की मदद से मुंबई ने 13 गेंद बाकी रहते सात विकेट से मैच जीत लिया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
म्हात्रे सिर्फ 18 साल और 135 दिन की उम्र में तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए. यह रिकॉर्ड पहले रोहित शर्मा के नाम था. अब 38 साल 212 के हो चुके रोहित ने 19 साल 339 दिन में इसे हासिल किया था.
म्हात्रे और रोहित के बाद भारत के अंडर-19 टीम के कप्तान रहे उन्मुक्त चंद का नाम आता है. उन्होंने अपने 20वें जन्मदिन पर ऐसा किया था.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की बात करें तो म्हात्रे की पारी के दम पर मुंबई ने 193 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. उन्हें शिवम दूबे ने उनका अच्छा साथ दिया. दूबे ने सिर्फ 19 गेंद पर 39 रन की पारी खेली. इनमें तीन छक्के और इतने ही चौके शामिल थे.
विदर्भ को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला और उसने 20 ओवर में 9 विकेट पर 192 रन बनाए. उनकी पारी में अथर्व ताइडे और अमन मोखड़े ने हाफ सेंचुरी लगाईं.
मुंबई ने शुरुआत में विकेट खोए. अजिंक्य रहाणे खाता नहीं खोल पाए. लेकिन म्हात्रे ने लगातार बाउंड्री लगाना जारी रखा. उन्होंने 110 रन की पारी में 8 चौके और 8 छक्के लगाए. उनकी सेंचुरी ने विदर्भ की टीम को दबाव में ला दिया.
म्हात्रे इस सीजन में अच्छी फॉर्म में हैं. उन्होंने भारत अंडर-19 और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. ध्यान देने की बात यह है कि शुक्रवार को ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें दिसंबर में होने वाले अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उन्हें आने वाले आईपीएल सीजन के लिए टीम में रीटेन किया है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.