ताहिर का 'चौका', दिल्ली को 80 रन से हरा टॉप पर पहुंची चेन्नई

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में ताहिर और जडेजा की फिरकी के आगे दिल्ली की पूरी टीम 16.2 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई।

Edited By : Cricket Country Staff |May 01, 2019, 11:22 PM IST

Published On May 01, 2019, 11:22 PM IST

Last UpdatedMay 01, 2019, 11:22 PM IST

Imran Tahir vs Delhi

चेन्नई की ‘डैडी आर्मी’ ने एक बार फिर से अपने घरेलू मैदान पर धमाकेदार खेल दिखाया और दिल्ली की ‘युवा आर्मी‘ को 80 रन से हरा अपनी बादशाहत कायम की। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने प्वाइंट्स टेबल पर पहला स्थान हासिल कर लिया है। दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इंडियन टी20 लीग के 50वें मुकाबले में चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना (59) और धोनी (44*) की शानदार पारी के दम पर 4 विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दिल्ली की पूरी टीम इमरान ताहिर और रविंद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के आगे 16.2 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- Video: रैना के अर्धशतक और ताहिर के ‘चौके’ से जीती चेन्‍नई

ताहिर ने एक बार फिर से कमाल की गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के जीत की राह तैयार की। महज 3.2 ओवर की गेंदबाजी में ताहिर ने 12 रन देते हुए चार बल्लेबाजों को आउट किया। जडेजा ने 3 ओवर में 9 रन देते हुए 3 विकेट हासिल कर मैच का रुख बदल दिया।

युवा ओपनर पृथ्वी शॉ का बल्ला एक बार फिर से दिल्ली के लिए अहम मुकाबले में नहीं चला। शॉ ने महज 4 रन के स्कोर पर दीपक चाहर की गेंद पर रैना को कैच देकर अपना विकेट गंवाया। शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली की टीम को इस झटके से उबारा और स्कोर को 50 रन के पार पहुंचा।

पढ़ें:- पूर्व कप्तान धोनी के नोएडा स्थित घर में हुई चोरी, दर्ज कराई गई रिपोर्ट

19 रन बनाकर खेल रहे धवन को हरभजन सिंह ने बोल्ड कर चेन्नई की टीम को दूसरी सफलता दिलाई। यह विकेट टीम के लिए अहम साबित हुआ और यहां से दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। रिषभ पंत सिर्फ 5 रन ही जोड़ पाए थे कि ताहिर ने उनको वापस जाने पर मजबूर कर दिया।

63 रन पर तीसरा विकेट खोने के महज तीन रन बाद ही दिल्ली को कॉलिन इंग्राम के रूप में जोरदार झटका लगा। इंग्राम का विकेट जडेजा ने चेन्नई को दिलाया। 66 रन पर चार विकेट खोने के बाद अक्षर पटेल ने कप्तान अय्यर के साथ पारी को संभालने की कोशिश की।

पढ़ें:- हार्दिक पांड्या को रोकने के लिए हमारे पास योजना: टॉम मूडी

पटेल ने स्कोर को कप्तान के साथ मिलकर 81 रन तक पहुंचाया। यहां ताहिर ने एक बेहतरीन गेंद पर उनको स्लिप में खड़े शेन वॉटसन के हाथों कैच करवाया। ओवर की आखिरी गेंद पर शेफरेन रदरफोर्ड महज दो रन पर चाहर को कैच दे बैठे। लगातार गिरते विकटों को बीच दिल्ली के कप्तान दूसरे छोर पर डटे हुए थे लेकिन धोनी की शानदार स्टंपिंग ने उनको भी वापस जाने पर मजबूर कर दिया।

अय्यर 31 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए और टीम की उम्मीद उनके साथ ही मैदान से बाहर जाती नजर आई। टीम के लिए अमित मिश्रा और सुचित ने संघर्ष किया लेकिन वॉटसन के शानदार थ्रो पर रन बनाकर रन आउट हो गए। दिल्ली का आखिरी विकेट मिश्रा के रूप में गिरा और चेन्नई ने मुकाबला 80 रन से अपने नाम कर लिया।

ताहिर ने चेन्नई के लिए चार विकेट हासिल किए जबकि रविंद्र जडेजा ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। हरभजन और चाहर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

पढ़ें:- धोनी- रैना की शानदार पारी, दिल्ली को 180 रन का लक्ष्य

इससे पहले चेन्नई ने रैना के अर्धशतक और धोनी के 22 गेंद पर 44 रन की नाबाद पारी के दम पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया था। फाफ डु प्लेसिस ने 39 जबकि जडेजा ने 20 रन की पारी खेली थी।

दिल्ली की टीम के लिए सुचित ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल और मॉरिस को एक-एक विकेट मिला।

Editor's Pick