• Home
  • News
  • IPL 2026 CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की चौथी हार, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से हराया

IPL 2026 CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की चौथी हार, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 14, 2026, 06:35 PM IST

Published On Apr 14, 2026, 06:35 PM IST

Last UpdatedApr 14, 2026, 06:35 PM IST

IPL VS CSK KKR

आईपीएल- 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रनों से हराया. एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके से मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 160 रन ही बना सकी. यह केकेआर की इस सीजन के पांचवें मैच में चौथी हार है.

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. फिल एलन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सुनील नरेन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 17 गेंदों में 24 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर गुरजपनीत सिंह को कैच देकर पवेलियन लौटे.

कप्तान अजिंक्य रहाणे 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. अंगकृष रघुवंशी भी 19 गेंदों, 3 चौकों और एक छक्के लगाने के बाद 27 रन बनाकर आउट हुए. रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से निराश किया, और वह 12 गेंदों का सामना करने के बाद 6 रन बनाकर आउट हुए.

बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजे गए कैमरून ग्रीन अपना खाता तक नहीं खोल सके और नूर अहमद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. अंत के ओवरों में रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने 40 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके.

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 192 रन लगाए. सीएसके की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ महज 7 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आयुष म्हात्रे और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 47 रनों की अहम साझेदारी निभाई. आयुष 17 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, संजू सैमसन 32 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाने के बाद कार्तिक त्यागी का शिकार बने. डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया, जबकि सरफराज खान ने 23 रन बनाए.

Follow Updates here:

IPL 2026 CSK vs KKR: लाइव स्कोर और अपडेट: कैसी है कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी-पहली XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा

IPL 2026 CSK vs KKR: लाइव स्कोर और अपडेट: कैसी है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी- XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, गुरजापनीत सिंह

IPL 2026 CSK vs KKR: लाइव स्कोर और अपडेट: KKR ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

IPL 2026 CSK vs KKR: लाइव स्कोर और अपडेट: KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. रहाणे ने कहा है कि टीम को भले ही पिछले मैच में हार मिली हो लेकिन टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला. केकेआर की टीम में नवदीप सैनी की जगह वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है. वहीं चेन्नई ने कोई बदलाव नहीं किया है.

IPL 2026 CSK vs KKR: लाइव स्कोर और अपडेट: नमस्कार, मैच नंबर 22 मे आपका स्वागत

IPL 2026 CSK vs KKR: लाइव स्कोर और अपडेट: नमस्कार, मैच नंबर 22 मे आपका स्वागत है. यह मुकाबला चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जा रहा है.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick