- क्रिकेट न्यूज़
- News
- CSK vs SRH IPL 2026 match preview chennai super kings vs sunrisers hyderabad MS Dhoni Pat Cummins
CSK के लिए होगा 'करो या मरो' जैसा मुकाबला, SRH भी जीत के लिए लगाएगी पूरा दम
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स की टीम के बीच आज दमदार मुकाबला खेला जाना है. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है.
Published On May 18, 2026, 01:45 PM IST
Last UpdatedMay 18, 2026, 01:45 PM IST
csk vs srh match preview
CSK vs SRH Match Preview: IPL में क्रिकेट का दमदार रोमांच जारी है. इस लीग के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होना है. दोनों टीमों के बीच यह जंग चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में होगी. यह मुकाबला सीएसके के लिए करो या मरो जैसा होगा वहीं सनराइजर्स की टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने उतरेगी. ऐसे में इस दमदार टक्कर से पहले हम आपको बताएंगे मैच के दौरान कैसी रहेगी चेन्नई की पिच, मौसम और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में.
कैसा रहेगा मौसम का हाल?
फैंस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इस मुकाबले के दौरान बारिश खलल नहीं डालेगी. मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहेगा और तापमान 31 डिग्री से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसका मतलब साफ है कि फैंस को एक जबरदस्त एक्शन भरा मुकाबला आज देखने को मिलेगा.
पिच से किसे मिलेगा ज्यादा फायदा?
चेन्नई की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. खासतौर पर स्पिन गेंदबाज को यहां कि पिच काफी रास आती है. यहां कीपिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिलती है. हालांकि मुकाबले के दौरान ओस की भी अहम भूमिका होती है. ऐसे में कोई भी कप्तान यहां पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है. क्योंकि यहां रन चेज करना ज्यादा सही माना गया है.
धोनी की संन्यास की चल रही हैं बातें
ल 2021 में जब धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल का खिताब जीता था तो उस वक्त उनके संन्यास को लेकर सवाल किया गया था. इस सवाल के जवाब देते हुए माही ने कहा था कि चेन्नई उनके लिए घर जैसा है और वह आईपीएल का अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेलना चाहते हैं. माही के इसी बयान के बाद से इस सीजन अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ माही आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे.
क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 12
चेन्नई सुपर किंग्स – संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, डियान फॉरेस्टर/एमएस धोनी, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी.
सनराइजर्स हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, नितिश कुमार रेड्डी, सलिल अरोरा/अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे.