• Home
  • News
  • Csk will not Qualify for IPL 2026 Playoffs former Player big prediction ahead of RR VS CSK Match

प्लेऑफ में भी नहीं पहुंचेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, टीम के पूर्व खिलाड़ी की बड़ी भविष्यवाणी

तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. वहीं, स्पेंसर जॉनसन अभी इंजरी से उबर रहे हैं. डेवाल्ड ब्रेविस और धोनी पहले ही शुरुआती मैचों से बाहर हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 30, 2026, 05:03 PM IST

Published On Mar 30, 2026, 05:03 PM IST

Last UpdatedMar 30, 2026, 05:03 PM IST

Ambati Rayudu on CSK

Ambati Rayudu on CSK

आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना आज राजस्थान रॉयल्स से होना है. पिछले सीजन दसवें नंबर पर रही चेन्नई सुपरकिंग्स इस सीजन जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि खिलाड़ियों की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है. महेंद्र सिंह धोनी पिंडली में चोट की वजह से आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हैं, वहीं विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की चोट ने टीम की परेशानी और बढ़ा दी. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने बड़ी भविष्यवाणी की है.

भारत के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे अंबाती रायडू का मानना है कि चेन्नई सुपरकिंग्स का आईपीएल-2026 के प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है. रायडू ने कहा कि आईपीएल 2026 में चेन्नई का गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है, जिसका नुकसान टीम को उठाना पड़ सकता है. रायडू ने कहा कि टीम के स्क्वॉड को देखकर चेन्नई सुपरकिंग्स का आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच पाना मुश्किल दिख रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेन्नई का गेंदबाजी अटैक कमजोर: रायडू

रायडू ने कहा कि चेन्नई की टीम में इस बार काफी युवा खिलाड़ी शामिल हैं, ऐसे में पहले तो यह देखना दिलचस्प होगा कि उनमें से प्लेइंग इलेवन में किस-किस को मौका मिलता है और वह कैसे खुद को दिए गए रोल में फिट कर पाते हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज के अनुसार, वह इस सीजन चेन्नई के गेंदबाजी अटैक को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित है. रायडू ने कहा कि बीच के ओवरों में विकेट निकालने के लिए टीम के पास नूर अहमद मौजूद हैं लेकिन पावरप्ले और अंतिम ओवरों के लिहाज से चेन्नई का गेंदबाजी अटैक कमजोर दिख रहा है.

टीम के कई स्टार खिलाड़ी चोटिल

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. वहीं, स्पेंसर जॉनसन अभी इंजरी से उबर रहे हैं. इसके साथ ही राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच में डेवाल्ड ब्रेविस की सेवाएं भी टीम को नहीं मिल पाएंगी, एमएस धोनी भी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले दो हफ्ते तक नहीं खेल पाएंगे.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाजी अटैक की अगुवाई न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी करते हुए नजर आएंगे. हेनरी का साथ देने की जिम्मेदारी खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन के कंधों पर होगी. वहीं, स्पिन विभाग की कमान नूर अहमद संभालेंगे, जिनका साथ अकील हुसैन देंगे.

Editor's Pick