• Home
  • News
  • Csk winning ipl trophy has increased importance of orange cap ruturaj gaikwad 5056513

CSK के आईपीएल ट्रॉफी जीतने से मेरी ऑरेंज कैप का महत्व बढ़ा गया: रुतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने 16 मैचों में 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया।

Edited By : India.com Staff |Oct 16, 2021, 12:05 PM IST

Published On Oct 16, 2021, 12:05 PM IST

Last UpdatedOct 16, 2021, 12:05 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में सर्वाधिक रन बनाकर ओरेंज कैप हासिल करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने कहा कि टीम के चैंपियन बनने से उनकी इस उपलब्धि का महत्व बढ़ गया है।

गायकवाड़ ने मात्र दो रन के अंतर से ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है। रुतुराज ने टूर्नामेंट में 635 रन बनाए जबकि उनके साथी सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) 633 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। चेन्नई ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गायकवाड़ ने कहा, ‘‘इस प्रतियोगिता को जीतने से ऑरेंज कैप का महत्व बढ़ गया। ये एहसास शब्दों में बयां करना मुश्किल है, लेकिन पिछले साल के सीज़न के बाद यहां जीतना बढ़िया अनुभव है।’’

मोईन अली (Moeen Ali) ने भी गायकवाड़ की प्रशंसा की और उन्हें शानदार बल्लेबाज करार दिया। मोईन ने कहा, ‘‘मेरा पहला साल शानदार रहा। गायकवाड़ एक अद्भुत खिलाड़ी हैं, और उनकी कोई कमजोरी नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि ये बहुत ही अच्छी टीम है, और इसका हिस्सा बनना बहुत अच्छा है।’’

ड्वेन ब्रावो (DJ Bravo) ने कहा कि पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा जिससे वापसी में मदद मिली। ब्रावो ने कहा, ‘‘टीम मैनेजमेंट का जिस तरीके से हमारी पूरी टीम पर भरोसा था वो शानदार था। हम पिछले सीजन के बाद वास्तव में निराश थे। हमारे कई खिलाड़ियों ने अलग-अलग चरणों में अच्छा प्रदर्शन किया है। गायकवाड़ और डुप्लेसिस ने शानदार प्रदर्शन किया।’’

मैच में दो विकेट लेने वाले दो बेहतरीन कैच लेने वाले रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कहा, ‘‘ये अद्भुत अहसास है। हमने इस खिताब के लिए कड़ी मेहनत की थी। वेंकटेश अय्यर के कैच ने पासा पलटा। मैं तब मोईन को देख रहा था और वो मुझे देख रहा था, इसलिए मुझे पता था कि मैं ही इस कैच को पकड़ने के लिए जा रहा हूं।’’

रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने कहा कि वो चेन्नई की टीम से जुड़कर अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘टीम का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। पिछले साल खराब सीजन के बाद हमारे लिए वापसी करना महत्वपूर्ण था। मैं सिर्फ टीम की सफलता में अपना योगदान देना चाहता था। हमें अच्छी शुरुआत मिली थी, उसे बस आगे बढ़ाने की जरूरत थी।’’

तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने कहा, ‘‘ये हमारे लिए मजेदार टूर्नामेंट रहा। ये मेरा चौथा फाइनल था और मुझे खुशी है कि हम जीत गए। ओस थी लेकिन हमें बड़े मैचों में खेलने का अनुभव था। हमें सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी और हमने इसका फायदा उठाया।’’

Editor's Pick