- क्रिकेट न्यूज़
- News
- CSS-Whatmore Centre for Cricket to propose a plan to BCCI for grassroots level coaching of women cricketers
अब युवा महिला क्रिकेटरों को मिल सकेंगी सभी बुनियादी सुविधाएं
चेन्नई के सीएसएस-वॉटमोर क्रिकेट सेंटर ने बीसीसीआई के सामने महिला क्रिकेट को शीर्ष सुविधाएं प्रदान करने का प्रस्ताव रखा।
Published On Aug 01, 2017, 05:28 PM IST
Last UpdatedAug 01, 2017, 05:28 PM IST

इंग्लैंड में आयोजित महिला विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन कर लौटने के बाद सभी जगह भारतीय महिला क्रिकेटरों की तारीफ हो रही है। मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और झूलन गोस्वामी समेत सभी खिलाड़ियों का शानदार स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। विश्व कप की उपविजेता टीम को राज्य सरकारों और बीसीसीआई की ओर से कई ईनाम भी मिले लेकिन अगर भारत में महिला क्रिकेटरों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की बात करें तो यहां अब भी कई कमियां हैं। ऐसे में चेन्नई के एक क्रिकेट सेंटर ने महिला क्रिकेटरों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव बीसीसीआई के सामने रखा है।
चेन्नई के रामचंद्र मेडिकल कॉलेज में स्थापित सीएसएस-वॉटमोर क्रिकेट सेंटर के डायरेक्टर और पूर्व ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी डाव वॉटमोर जल्द ही इस मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड से बातचीत करेंगे। वह अपने सेंटर में राष्ट्रीय महिला टीम के साथ स्टेट टीमों के लिए टूर्नामेंट और सत्र की शुरुआत से पहले अभ्यास कैंप आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। सीएसएस के हेड ऑफ ऑपरेशन एम संजय का इस बारे में कहना है कि, “हम बीसीसीआई और डायना इडुल्जी के सामने अपनी प्रेजेंटेशन पेश करेंगे। यह महिला क्रिकेट का समर्थन करने का सही समय है। हमारा मकसद है कि महिला क्रिकेटरों को वो सभी जरूरी सुविधाएं मिले जो पुरुष क्रिकेटरों को मिलती हैं।” [ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर चोट के चलते इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर]
इस प्रस्ताव से भारतीय तेंज गेंदबाज झूलन गोस्वामी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, “भारतीय महिला क्रिकेटर एनसीए में अभ्यास करती हैं जहां सभी शीर्ष सुविधाएं हैं लेकिन मैं टीम इंडिया के चेन्नई में अभ्यास करने पर कुछ नहीं कह सकती। हालांकि अगर युवा महिला क्रिकेटरों के लिए ऐसा कुछ शुरू किया जाता है तो ये एक शानदार कदम होगा।”