- क्रिकेट न्यूज़
- News
- CWC 2019, AUS vs WI: Nathan Coulter-Nile scored highest while batting at number 8
शतक से चूकने के बावजूद कंगारू बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप में 8वें नंबर पर खेली सबसे बड़ी पारी
नेथन कूल्टर नाइल ने विंडीज के खिलाफ 60 गेंद पर 92 रन की आतिशी पारी खेली।
Published On Jun 06, 2019, 08:04 PM IST
Last UpdatedJun 06, 2019, 08:04 PM IST
Nathan Coulter Nile @ AFP
विंडीज के खिलाफ विश्व कप 2019 के 10वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज नेथन कूल्टर नाइल अपने शतक से जरूर चूक गए, लेकिन इसके बावजूद वो विश्व कप की हिस्ट्री बुक में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब रहे।
पढ़ें:- ओपनर रितुराज गायकवाड़ ने खेली नाबाद 187 रन की पारी, इंडिया ए जीता
मैच में विंडीज ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बललेबाजी के लिए बुलाया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। 79 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गए। विंडीज की टीम वर्ल्ड कप 2019 के अपने पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को 105 रन पर ऑलआउट करने में सफल रही थी। ऑस्ट्रेलिया की हालत को देखकर लगा मनो विंडीज दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया का भी यही हश्र करने वाली है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
पढ़ें: कूल्टर नाइल और स्मिथ के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया ने रखा 289 रन का लक्ष्य
आठ रन से शतक से चूके नेथन कूल्टर नाइल
मैच में नेथन कूल्टर नाइल आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 147/6 था। उन्होंने स्टीवन स्मिथ के साथ मिलकर 102 रन की साझेदारी बनाई। वो 49वें ओवर में तेजी से रन बनाने के चक्कर में 92 रन पर बाउंड्री लाइन पर जेसन होल्डर के हाथों लपके गए। वो अपने शतक से महज आठ रन से चूक गए। अपनी पारी में उन्होंने केवल 60 गेंदें खेली और आठ चौके और चार छक्के लगाए।
वर्ल्ड कप में बनाया आठवें नंबर पर बल्लेबाजी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर
आठवें नंबर पर खेलते हुए 92 रन की पारी वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले साल 2003 विश्व कप में एंड्रयू बिकेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 64 रन की पारी खेली थी, जो आठवें स्थान का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।
पढ़ें:- डीविलियर्स के वर्ल्ड कप में खेलने के प्रस्ताव पर CSA का करारा जवाब, कहा..
वहीं, अगर वनडे क्रिकेट के इतिहास की बात की जाए तो आठवें नंबर पर इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 95 रन की नाबाद पारी खेली थी, जो सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। आंद्रे रसेल ने साल 2011 में भारत के खिलाफ आठवें स्थान पर 92 रन की पारी खेली थी। नेथन कूल्टर नाइल इस मामले अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।