स्‍टोक्‍स ने हवाई छलांग लगाकर पकड़ा कैच, अफ्रीकी बल्‍लेबाज रह गया हैरान

बेन स्‍टोक्‍स ने मैच में सर्वाधिक रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके।

Edited By : Cricket Country Staff |May 30, 2019, 10:33 PM IST

Published On May 30, 2019, 10:33 PM IST

Last UpdatedMay 30, 2019, 10:33 PM IST

Ben Stokes © AFP

Ben Stokes (File Photo) © AFP

इंग्‍लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए विश्‍व कप 2019 के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने 104 रन से बड़ी जीत दर्ज की। मैच में बेन स्‍टोक्‍स का जादू सिर चढ़कर बोला। उन्‍होंने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। फैन्‍स को लगा कि क्‍या इस तरह का कैच भी पकड़ा जा सकता है।

पढ़ें:- स्‍टोक्‍स के ऑलराउंड प्रदर्शन से इंग्‍लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से रौंदा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

34 ओवरों के बाद साउथ अफ्रीका का स्‍कोर 180/6 था। टीम की बुरी स्थिति को देखते हुए चोटिल हाशिम अमला एक बार फिर मैदान में लौटे। उनके साथ दूसरे छोर पर एंडिले फेहलुकवायो थे। कप्‍तान इयोन मोर्गन ने अगला ओवर आदिल राशिद को डालने के लिए दिया। स्‍टोक्‍स मिडविकेट की दिशा में बाउंड्री के पास खड़े थे। फेहलुकवायो ने हवाई शॉट मारा। लगा गेंद स्‍टोक्‍स केे उपर से बाउंड्री के लिए चली जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

पढ़ें: खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई इन टीमों की मुश्किलें

स्‍टोक्‍स ने हवाई छलांग लगाते हुए बाए हाथ से गेंद को लपक लिया और पीछे की तरफ नीचे गिर गए। इस शानदार कैच को देखकर सभी खिलाड़ी स्‍टोक्‍स के पास पहुंचे और विकेट मिलने का जश्‍न मनाया।

बेन स्‍टोक्‍स ने बल्‍लेबाजी के दौरान भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्‍होंने 79 गेंद पर 89 रन की शानदार पारी खेली। वो मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। गेंदबाजी के दौरान भी उन्‍होंने दो विकेट अपने नाम किए।

Editor's Pick