add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

CWC 2019: विश्‍व कप के लिए गूगल ने तैयार किया खास डूडल

आज से इंग्‍लैंड एंड वेल्‍स में विश्‍व कप 2019 की शुरुआत हो गई है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - May 30, 2019 8:12 PM IST

फैन्‍स को क्रिकेट के महाकुंभ विश्‍व कप 2019 का लंबे समय से इंतजार था। गुरुवार को इसका आगाज हो गया है।  इंग्‍लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के केनिंगटन ओवल में टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस दिन को खास बनाने में सर्च इंजन गूगल ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। गूगल ने विश्‍व कप को लेकर एक खास डूडल तैयार किया है।

पढ़ें:- पहले ही मैच में 300 पार गया स्‍कोर, स्‍टोक्‍स, मोर्गन, रूट ने ठोके अर्धशतक

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगर आप गूगल पर कुछ भी सर्च करने जाएंगे तो आपको नया डूडल नजर आएगा। इस डूडल में ‘O’ के स्‍थान पर बॉल बनाई गई है जबकि ‘L’ के स्‍थान पर विकेट लगाए गए हैं। आप जैसे ही कुछ सर्च करने के लिए इसमें क्लिक करते हैं तो गेंदबाज भागते हुए आता है और गेंद विकेट पर मारने लगता है। क्रिकेट फैन्‍स को गूगल का ये नया डूडल काफी पसंद आ रहा है।

पढ़ें:- विश्‍व कप में पहला ओवर डालने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बने इमरान ताहिर

इस सीजन वर्ल्‍ड कप में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। राउंड रॉबिन नियम के तहत ये विश्‍व कप खेला जा रहा है। इस फॉर्मेट में सभी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलने का मौका मिलेगा। टीम इंडिया को विश्‍व कप में अपना पहला मैच पांच जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

विराट कोहली की टीम के लिए चुनौती इतनी आसान नहीं है क्‍योंकि उसे शुरुआती चार मैचों में साउथ अफ्रीका के अलावा ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान के खिलाफ मैदान में उतरना है।