• Home
  • News
  • CWC 2019: Hashim Amla injured with Jofra Archer’s 145 KPH bowl

अमला के सिर पर लगी आर्चर की 145 KPH की गेंद, चोटिल होकर लौटे पवेलियन

साउथ अफ्रीका और इंग्‍लैंड के बीच विश्‍व कप 2019 का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।

Edited By : Cricket Country Staff |May 30, 2019, 08:49 PM IST

Published On May 30, 2019, 08:49 PM IST

Last UpdatedMay 30, 2019, 08:49 PM IST

Hashim Amla © AFP

Hashim Amla © AFP

लंदन के केनिंगटन में खेले जा रहे विश्‍व कप के पहले मुकाबले के दौरान साउथ अफ्रीका की टीम के लिए एक बुरी खबर आई। 312 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने के लिए मैदान पर आए साउथ अफ्रीका के सलामी बल्‍लेबाज हाशिम अमला सिर पर गेंद लगने के कारण चोटिल हो गए। चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्‍हें डॉक्‍टर मैदान से बाहर ले गए।

पढ़ें: खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई इन टीमों की मुश्किलें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विश्‍व कप के पहले मैच में अमला विकेटकीपर बल्‍लेबाज क्विंटन डी कॉक के साथ बल्‍लेबाजी के लिए मैदान में आए। लक्ष्‍य विशाल था, ऐसे में दोनों सलामी बल्‍लेबाजों की जिम्‍मेदारी रन बनाने के साथ-साथ विकेट बचाए रखने की भी थी। पहले तीन ओवर में अफ्रीकी टीम 10 रन जोड़ पाई। जोफ्रा आर्चर अपना दूसरा ओवर डालने के लिए नॉनस्‍ट्राइकर एंड पर आए। ओवर की दूसरी गेंद पर अमला ने चौके के साथ उनका स्‍वागत किया।

पढ़ें: विश्‍व कप में पहला ओवर डालने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बने इमरान ताहिर

पांचवीं गेंद आर्चर ने 145 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्‍पीड से बाउंसर फेंकी जो अमला के सिर पर जा लगी। बॉल का इम्‍पेक्‍ट हेलमेट के अंदर से भी काफी तेज था। अमला ने तुरंत हेलमेट उतारकर अपना सिर पकड़ लिया। तुरंत फीजियो भी मैदान पर आ गए। फीजियो उनका सर मसलने लगे।

अमला नया हेलमेट लेकर बल्‍लेबाजी करना चाहते थे। क्रिस मॉरिस तीन-चार नए हेलमेट लेकर मैदान पर भी आ गए। हालांकि एहतियात के तौर पर अमला को वापस बुला लिया गया। उनकी जगह एडन मार्करम को बल्‍लेबाजी पर लाया गया।

Editor's Pick