- Home
- News
- CWC 2019: Indian think-tank is looking at Ravindra Jadeja for regular playing during World Cup, says sources
CWC 2019: वर्ल्ड कप टीम से चहल की होगी छुट्टी, जडेजा को मिलेंगे लगातार मौके !
टीम इंडिया बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलेगी।
Published On Jun 04, 2019, 07:33 PM IST
Last UpdatedJun 04, 2019, 07:33 PM IST
Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav and Ravindra Jadera
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के साथ टीम इंडिया बुधवार को साउथैम्पटन में अपने विश्व कप के अभियान की शुरुआत करनी है। क्रिकेटकंट्री के सूत्रों के मुताबिक विश्व कप के अधिकांश मैचों में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का खेलना लगभग तय है।
सूत्रों का कहना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट का थिंक टैंक युजवेंद्र चहल पर रवींद्र जडेजा को प्राथमिकता देने का मन बना चुका है। जडेजा बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। साथ ही वो ऑलराउंडर के तौर पर अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। उन्हें एक अच्छे फील्डर के तौर पर भी जाना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि कुलदीप यादव के साथ दूसरे स्पिन गेंदबाज के रूप में जडेजा टीम में अहम भूमिका निभाएंगे।
पढ़ें:- विराट एंड कंपनी विश्व कप में दो अलग जर्सी में खेलेगी मैच, ये है वजह
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल पिछले एक साल से भी अधिक समय से वनडे टीम में स्पिन गेंदबाजी की कमान संभाले हुए हैं। पिछले साल साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान दोनों शानदार प्रदर्शन कर चर्चा में आए थे।
वहीं, अगर जडेजा की बात की जाए तो उन्हें पिछले साल एशिया कप के दौरान करीब एक साल लंबे इंतजार के बाद वनडे टीम में जगह दी गई थी। वनडे टीम में दोबारा मौका मिलने के बाद से ही वो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
पढ़ें:- दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन विश्व कप से बाहर
आईपीएल 2019 के दौरान कुलदीप यादव खराब फॉर्म से जूझते नजर आए थे। सूत्रों का कहना है कि खराब आईपीएल के बावजूद टीम मैनेजमेंट कुलदीप को चहल पर वरीयता देने पर विचार कर रहा है।