हार पर सरफराज बोले- हम छोटी गेंदों के सामने हुए चित
विंडीज के सामने पाकिस्तान को सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।
Published On May 31, 2019, 07:46 PM IST
Last UpdatedMay 31, 2019, 07:46 PM IST
Sarfraz Ahmed @ AFP
नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए विश्व कप के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम महज 105 रन पर ही ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान विंडीज ने 14वें ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि हम विंडीज की उछलती हुई गेंद का सामना ठीक से नहीं कर पाए।
पढ़ें:- CWC 2019: गेल का अर्धशतक, विंडीज ने पाक को 7 विकेट से हराया
सरफराज अहमद ने टीम की खामियों को गिनवाते हुए कहा, “हमने एक बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर मैच में खराब प्रदर्शन किया। हमें पता था कि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज हमपर काफी करारा प्रहार करेंगे। हम उनकी शॉट बॉल को खेल ही नहीं पाए।”
पाकिस्तान के कप्तान हालांकि टूर्नामेंट में पहली हार से ज्यादा निराश नहीं हैं। उनका मानना है कि टीम अगले मैच में जरूर अच्छा खेलेगी। सरफराज ने कहा, “मेरी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। हम अगले मैच में बाउंस बैक करेंगे। मोहम्मद आमिर को अच्छी गेंदबाजी करते देखकर अच्छा लगा।”
पढ़ें:- ‘पूरी तरह फिट हुए तो अफगानिस्तान के खिलाफ सलामी बल्लेबाजी करेंगे डेविड वार्नर’
उन्होंने कहा, “अगर आप इंग्लैंड की कंडीशन में खेल रहे हो और जल्दी जल्दी में कई विकेट गंवा देते हो तो यहां से बांउस बैक करना काफी मुश्किल हो जाता है। हमें आगे सकारात्मक क्रिकेट खेलना होगा। जब भी हम इंग्लैंड में खेलते हैं तो फैन्स से हमें अच्छा सपोर्ट मिलता है।”