- क्रिकेट न्यूज़
- News
- CWC 2019: we have been outplayed in all three departments, says Faf Du Plessis
हार पर बोले फाफ डु प्लेसिस- हमने क्रिकेट के तीनों डिपार्टमेंट में खराब प्रदर्शन किया
वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका पर 104 रन से जीत दर्ज की।
Published On May 30, 2019, 11:22 PM IST
Last UpdatedMay 30, 2019, 11:22 PM IST
Faf du Plesis (File Photo) @ AFP
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के शुरूआती मैच में मेजबान इंग्लैंड से मिली हार से निराश हैं। डु प्लेसिस का मानना है कि साउथ अफ्रीका ने सभी तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
उन्होंने कहा, ‘‘हम आज सभी तीनों विभागों में पिछड़ गये। मुझे लगा कि 300 रन अच्छा स्कोर था, हम कटर्स गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन इंग्लैंड ने कुछ अच्छा प्रदर्शन किया।’’
पढ़ें:- स्टोक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से रौंदा
इमरान ताहिर को विश्व कप के पहले मैच में शुरुआती ओवर देना हमारी रणनीति का हिस्सा था, वे तेज गेंदबाजों का अच्छी तरह सामना करते हैं और आज यह रणनीति कारगर भी रही। गेंदबाजी अच्छी थी, हमें विकेट मिलते रहे।
दक्षिण अफ्रीका को लक्ष्य का पीछा करते हुए साझेदारियों की कमी खली और डुप्लेसिस भी इससे सहमत थे। उन्होंने कहा, ‘‘लक्ष्य का पीछा करते हुए हमें साझेदारियों की जरूरत थी और हाशिम अमला का बाहर होना, लय तोड़ने वाला था। वह अब ठीक है।’’
पढ़ें:- स्टोक्स ने हवाई छलांग लगाकर पकड़ा कैच, अफ्रीकी बल्लेबाज रह गया हैरान
दक्षिण अफ्रीका के पास उनका स्टार गेंदबाज डेल स्टेन नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘जब स्टेन आ जायेगा तो हमारी गेंदबाजी इकाई मजबूत हो जायेगी। हम ऑलराउंडर पर निर्भर नहीं हो सकते।’’