'SL के खिलाफ शतक लगाने वाले पूरन के क्रिकट भविष्‍य का हम ध्‍यान रखेंगे'

श्रीलंका के खिलाफ मैच में निकोलस पूरन ने शतकीय पारी खेली, जिससे विंडीज लक्ष्‍य के बेहद करीब पहुंच कर भी हार गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 02, 2019, 12:51 PM IST

Published On Jul 02, 2019, 12:51 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2019, 12:51 PM IST

Jason Holder @ AFP

Jason Holder (File Photo) @ AFP

वेस्टइंडीज को मंगलवार रात काे विश्‍व कप मुकाबले  में लगातार सातवीं हार झेलनी पड़ी। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ इस मेच में निकोलस पूरन नेे शतकीय पारी खेली।  कप्तान जेसन होल्डर ने वादा किया कि युवा बल्लेबाज पूरन का पूरा ध्यान रखा जाएगा जिनके शतक से कैरेबियाई टीम विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करने के करीब पहुंच गया था।

श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो (104) के शतक की मदद से छह विकेट पर 338 रन बनाये। इसके जवाब में पूरण (118) और फैबियन एलेन (51) की पारियों से वेस्टइंडीज जीत के करीब पहुंच गया था लेकिन आखिर में उसे 23 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- भारत को उलटफेर का शिकार बनाकर जीत से करेंगे अंत: धनंजय डिसिल्वा

पाकिस्तान के खिलाफ प्रभावशाली जीत से शुरुआत करने वाले वेस्टइंडीज की यह लगातार सातवीं हार है लेकिन 23 वर्षीय पूरण के शतक से होल्डर थोड़ा सहज महसूस कर रहे हैं।

होल्डर ने कहा, ‘‘निकोलस ने बेजोड़ पारी खेली। उसने आसानी से रन बनाये। उसने वैसी ही पारी खेली जैसी हम उससे चाहते थे। हम चाहते हैं कि वह बेहतर खिलाड़ी बने और अपने खेल में सुधार करता रहे।’’

पढ़ें:- डेढ़ साल बाद की गेंदबाजी, पहली ही गेंद पर निकाला शतकवीर पूरन का विकेट

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कुछ कारणों से उसका चयन किया था और उसका भरपूर समर्थन किया ताकि वह अपना नैसर्गिक खेल खेले। एक युवा खिलाड़ी होने के नाते उसने गलतियां की लेकिन लगातार सुधार करना महत्वपूर्ण हैं। हम अपनी तरफ से हर संभव निकोलस का ध्यान रखेंगे। मुझे उससे बहुत उम्मीदें हैं।’’

वेस्टइंडीज को फिर से जीत के करीब पहुंचने के बावजूद हार झेलनी पड़ी। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसने मौके गंवाये और न्यूजीलैंड के खिलाफ कार्लोस ब्रेथवेट का शतक बेकार चला गया था। होल्डर ने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि इतने अवसरों पर हम करीब पहुंचे लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाये।’’

Editor's Pick