CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ आगाज, इन विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

बर्मिंघम में गुरुवार (28 जुलाई) से राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज हो गया है, बीती रात 11:30 बजे भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। राष्ट्रमंडल खेल आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 29, 2022, 08:54 AM IST

Published On Jul 29, 2022, 08:54 AM IST

Last UpdatedJul 29, 2022, 08:54 AM IST

बर्मिंघम में गुरुवार (28 जुलाई) से राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हो गई है। भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे भव्य उद्घाटन समारोह के साथ इवेंट की शुरुआत हुई। यह खेल आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेल 2022 सत्र में 283 अलग-अलग मेडल इवेंट शुमार हैं। CWG 2022 सत्र में इस साल 72 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन खेलों के लिए लगभग 6,500 एथलीट और सपोर्ट स्टाफ बर्मिंघम में पहुंचे हैं। वही, राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार महिला टी-20 किक्रेट को शामिल किया गया है।
1930 से चलते आ रहे राष्ट्रमंडल खेलों का यह 22वां संस्करण है। पहला कॉमनवेल्थ गेम सत्र 1930 में कनाडा के शहर हैमिलटन में आयोजित किया गया था। 1930 के इस सत्र में 11 देशों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था। एथलीट्स ने तब छह खेलों के 59 इवेंट्स में शानदार तरीके से अपना दमखम दिखाया था। 1930 के बाद से हर चार साल पर इसका आयोजन होता रहा है।
हालांकि, द्वितीय विश्व-युद्ध के कारण 1942 और 1946 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन नहीं हो पाया था।
 भारत 18वीं बार इन खेलों का हिस्सा बन रहा है। भारत ने अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में 181 स्वर्ण, 173 रजत और 149 कांस्य पदक जीते हैं। भारत 2002 मैनचेस्टर खेलों से लगातार हर राष्ट्रमंडल खेलों में पदक हासिल करने के मामले में शीर्ष पांच देशों में शामिल रहा है।
इस दौरान बीस वर्षों में उसने 131 स्वर्ण सहित 350 पदक जीते हैं। इस सदी में भारत की सफलता में बड़ा योगदान निशानेबाजों का रहा है। लेकिन, इस बार खेलों में निशानेबाजी शामिल नहीं है, ऐसे में शीर्ष पाँच में आना भारत के लिए काफी बड़ी चुनौती साबित होगी।
जाहिर सी बात है की सभी भारतीय फैंस भारत की ओर से खेल रहे धुरंधर खिलाड़ियों को देखने के लिए बेताब रहेंगे। लेकिन इस खेल में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जो भारत देश से तालुक न रखते हुए विदेशी सर जमीन से जुड़े है।
 सीडब्ल्यूजी 2022, के इस सत्र में कुछ ऐसे विदेशी खिलाड़ी है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते है। इसी के चलते खेल के मैदान पर इन खिलाड़ियों का इंतजार सभी को रहेगा।
वह खिलाड़ी जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित है:
शेली-एन फ्रेजर-प्राइस (जमैका)
जमैका की यह महिला खिलाड़ी दौड़ में शामिल है, शेली ने बीते कुछ हफ्ते पहले ओरेगन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर रेस में पदक जीता था, 35 वर्षीय  शेली पांच बार विश्व चैंपियनशिप  100 मीटर तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रही हैं, लेकिन अभी तक राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल नही किया है।
एडम पीटी (इंग्लैंड)
 राष्ट्रमंडल खेलों के इस सत्र में विदेशी चैंपियन एडम पीटी  तैराकी प्रतियोगिता के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से पानी में डुबकी लगाएंगे, पिछले महीने बुडापेस्ट में एक्वाटिक चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार वापसी की। हाल ही में उनकी पैर की हड्डी टूट गई थी जिसके चलते उन्हें खेल से बाहर कर दिया था।
एरियन टिटमस (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी एरियन टिटमस, कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक पर कब्जा करने के लिए शानदार प्रदर्शन करने का पूरा प्रयास करेंगी, टिटमस दुनिया की बेहतरीन महिला तैराकों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नेतृत्व करने वाली इस महिला खिलाड़ी के नाम अमेरिकी विश्व चैंपियनशिप 400 मीटर पूल में मात्र 3 मिनट 56.40 सेकेंड में छूने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस सत्र में एरियन टिटमस स्वर्ण पदक विजेता बनने के लिए हर अंजाम को मात देने का जरूर प्रयास करेंगी।
कैटरीना जॉनसन-थॉम्पसन (इंग्लैंड)
इंग्लैड की पूर्व विश्व चैंपियन कैटरीना जॉनसन, हेप्टाथलॉन प्रतियोगिताओं में हाल ही में अभी तक 8वें स्थान पर बनी रही है, पिछले साल कैटरीना ने टोक्यो ओलंपिक में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अकिलीज़ टेंडन में चोट के चलते उन्हें ओलंपिक खेलों से बाहर बैठना पड़ा,लेकिन इस बार पूरी उम्मीद है, कि वह शानदार वापसी करते हुए राष्ट्रमंड खेलों में स्वर्ण पदक को हासिल करने के लिए अपना बेहतर प्रदर्शन देंगी।

Editor's Pick