भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2022 में सातवें दिन के खेल में पदक तालिका में एक और पदक को शामिल किया है, जबकि देश को मुक्केबाजी में निराशा हाथ लगी। वहीं दूसरी ओर, लंबी कूद श्रेणी में मुरली श्रीशंकर के ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के बाद, भारत के पदक तालिका में कुल 20 पदक हो गए हैं।
जबकि हेमा दास, पीवी सिंधु, बजरंग पुनिया और समेत अन्य कई भारतीय सितारे CWG 2022 के आंठवे दिन के खेल कार्यक्रम में दिखाई देंगे, लेकिन कोई पदक कार्यक्रम नहीं हैं। दिन का सबसे महत्वपूर्ण संघर्ष महिला हॉकी में होगा, क्योंकि फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।
इसके अलावा, भारत राष्ट्रमंडल खेलों में एक और महत्वपूर्ण दिन के लिए तैयार हो चुका है, क्योंकि टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया सहित स्टार पहलवान शुक्रवार, 5 अगस्त को एक्शन के साथ जीत का मुकाम हासिल करने उतरेंगे। सुर्खियों में टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया होंगे, जो अब राष्ट्रमंडल खेलों में अपने तीसरे पदक और लगातार दूसरे स्वर्ण पदक पर जीत हासिल करने के लिए उतरेंगे।

वहीं, रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक भी एक्शन में नजर आयेंगी, जो टोक्यो खेलों में जगह बनाने में विफल रहने के बाद अपने तीसरे राष्ट्रमंडल पदक के साथ वापसी करने की कोशिश कर रही हैं।

युवा अंशु मलिक, दीपक पुनिया, मोहित ग्रेवाल और दिव्या काकरान जैसे खिलाड़ी शुक्रवार को मैट पर उतरेंगे।
भारत के पैरा-टेबल टेनिस सितारे सेमीफाइनल मुकाबले में पदक जीतने की कोशिश करेंगे, जबकि शरथ कमल एंड कंपनी भी एक्शन में होगी। भारत के बैडमिंटन सितारे अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करने के बाद व्यक्तिगत स्पर्धाओं में आगे बढ़ना चाहेंगे।

22 वर्षीय ज्योति याराजी भी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी, क्योंकि वह महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में भाग लेंगी, जबकि हिमास दास शुक्रवार को महिलाओं की 200 मीटर सेमीफाइनल में खेलेंगी।
