- क्रिकेट न्यूज़
- News
- D Arcy Short leads Australia to 7 wickets win against United Arab Emirates in T20I
डार्सी शॉर्ट के धमाकेदार अर्धशतक से दुबई के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत
एकमात्र टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने यूएई को 7 विकेट से हराया।
Published On Oct 22, 2018, 07:06 PM IST
Last UpdatedOct 22, 2018, 07:06 PM IST
D’Arcy Short © Getty Images
सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने एकमात्र टी20 मैच में दुबई को 7 विकेट से हराया। 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैन ऑफ द मैच शार्ट ने 53 गेंदो पर 68 रनों की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए ये जीत काफी अहम साबित होगी।
अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में यूएई के कप्तान रोहन मुस्तफा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों नाथन कूल्टर-नाइन और बिली स्टेनलेक ने मिलकर यूएई टीम को 117/6 पर रोका। मेजबान टीम की ओर से शाईमान अनवर ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। कूल्टर-नाइल और स्टेनलेक ने दो-दो विकेट झटके।
118 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने दूसरे ओवर में कप्तान एरोन फिंच (1) का विकेट खो दिया। कप्तान के आउट होने के बाद डार्सी शॉर्ट ने 68 रनों की एकतरफा पारी खेलकर टीम 16.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यूएई की ओर से आमिर हयात ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।