- क्रिकेट न्यूज़
- News
- dada will not be able to be seen on the field now bcci president sourav ganguly withdraws from legends league
मैदान पर अभी नहीं हो पाएगा दादा का दीदार, फैंस को करना होगा और इंतजार- सौरव गांगुली ने लीजेंड्स लीग से नाम लिया वापस
सौरभ गांगुली के लीजेंड्स लीग से हटने की खबरें आ रही हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा है कि गांगुली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए लीग से हटने का फैसला किया है।
Published On Sep 03, 2022, 11:28 AM IST
Last UpdatedSep 03, 2022, 11:28 AM IST
sourav ganguly
कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने लीजेंड्स लीग से नाम वापस ले लिया है। शनिवार से 3 सितंबर को गांगुली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस लीग से हटने का फैसला किया है। इससे ईडन गार्डंस पर गांगुली का इंतजार कर रहे फैंस को जरूर निराशा हुई होगी।
गांगुली को एक बार फिर से मैदान में देखने के लिए कोलकाता में प्रशंसक दस साल से इंतजार कर रहे थे। न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे ने अपने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि गांगुली लीजेंड्स लीग में हिस्सा नहीं लेंगे।
आजादी की अमृत महा उत्सव के मौके पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ईडन गार्डन्स में मैच खेलने वाले थे। यह मैच 16 सितंबर को ईडन में भारत महाराजा बनाम वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ खेला जाना है।
दर्शकों का था लंबे समय से इंतजार
लोग पूर्व क्रिकेटरों के दुबारा मैदान पर उतरने का इंतजार करे बैठे थे। गांगुली इस मैच को लेकर काफी उत्साहित थे, क्योंकि एक समय वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह उनकी कप्तानी में खेले थे, लेकिन इस बार थोड़ी मायूसी में रहना होगा क्योंकि बाकी पूर्व खिलाड़ी भी खेलेंगे तो शायद सौरव खेल खेलते नजर नहीं आएंगे। सूत्रों के मुताबिक सौरव गांगुली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए खेल से नाम वापस ले लिया है।