पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए डेल स्टेन को आराम

मेजबान टीम में तेज गेंदबाज डेल स्टेन और विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक शामिल नहीं हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 16, 2019, 08:23 PM IST

Published On Jan 16, 2019, 08:23 PM IST

Last UpdatedJan 16, 2019, 08:23 PM IST

Aiden Markram and Duanne Olivier, who has been sublime for South Africa during the Test series, have been named as replacements. @ Getty Images

पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का एलान कर दिया गया है। मेजबान टीम में तेज गेंदबाज डेल स्टेन और विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक शामिल नहीं हैं।

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेला जाना है। पहले दो वनडे के लिए टीम की घोषणा बुधवार को की गई। टेस्ट टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पहले दो मैच में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर को जगह दी गई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंची द. अफ्रीका

सीरीज के आखिरी मुकाबले में बेहतरीन शतक जमाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को भी पहले दो वनडे के लिए आराम दिया गया है। डीकॉक ने दूसरी पारी में 129 रन की मैच जिताउ पारी खेली थी और उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उनकी जगह एडेम मार्करम को चुना गया है।

डीकॉक के स्थान पर हेनरिक क्लासेन विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे। ओलीवर ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने हालांकि अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है।

साउथ अफ्रीका की टीम

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, एडेन मार्करम, रीजा हेंड्रिक्स, इमरान ताहिर, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, डेन पेटरसन, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वैन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरज शम्सी, डुएन ओलिवियर, रासी वान डर डुसेन।

Editor's Pick