टी-20 टीम से दरकिनार किए जाने पर स्टेन ने चयनकर्ताओं पर कसा तंज

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 14, 2019, 12:57 PM IST

Published On Aug 14, 2019, 12:57 PM IST

Last UpdatedAug 14, 2019, 12:57 PM IST

Dale Steyn @IANS

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए खुद को नजरअंदाज किए जाने पर क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के चयनकर्ताओं को आड़े हाथ लिया है।

पढ़ें: रिषभ पंत बोले- मैं हर बार बड़ी पारी खेलना चाहता हूं

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टेन ने इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से भी माफी मांगी है।

इंग्लैंड में हाल में संपन्न विश्व कप से बाहर होने के बाद स्टेन चोट से पूरी तरह उबर गए हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम सितंबर में भारत का दौरा करेगी जहां उसे टेस्ट और टी-20 सीरीज खेलनी है। टी-20 की कमान विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक संभालेंगे। स्टेन ने हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

सोशल मीडिया टिवटर पर एक फैंस के सवाल पर जवाब देते हुए स्टेन ने लिखा, शायद सेलेक्टर्स से उनका नंबर खो गया है। वहीं दूसरे टवीट में स्टेन ने विराट कोहली और भारत के लोगों से माफी मांगी है।

पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ सीरीज से आत्मविश्वास जगाएगी विंडीज : ब्रेथवेट

कोहली और स्टेन के बीच के अच्छी दोस्ती है। दोनों खिलाड़ी आइपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर के लिए खेलते हैं।

अगले महीने भारत दौरे पर आने वाली दक्षिण अफ्रीका की टेस्‍ट और टी20 टीम का एलान मंगलवार को कर दिया गया। तीन मैचों की टी20 सीरीज में फाफ डुप्‍लेसिस की जगह क्विंटन डी कॉक टीम की कमान संभालेंगे। रासी वान डेर डुसेन को टी20 टीम का उपकप्‍तान बनाया गया है। सोमवार को ही डुसेन को केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया था।

Editor's Pick