add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2021 से ब्रेक लेने के बाद PSL के ‘प्लेयर्स ड्राफ्ट’में शामिल हुए स्टेन

पाकिस्तान सुपर लीग के ‘प्लेयर्स ड्राफ्ट’ में डेल स्टेन, राशिद खान और क्रिस गेल जैसे विदेशी खिलाड़ी शामिल है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 10, 2021 8:42 AM IST

हाल ही में इंडियन प्रीमयिर लीग के 14वें सीजन से ब्रेक लेने का ऐलान करने के बाद दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन के लिए प्लेयर्स ड्रॉफ्ट में शामिल हुए हैं। आईपीएल में विराट कोहली की कप्तान वाली रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर टीम के लिए खेलने वाले स्टेन ने निजी कारणों की वजह से अगले आईपीएल सीजन में हिस्सा ना लेन का फैसला किया था।

स्टेन के अलावा वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान उन शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के ‘प्लेयर्स ड्राफ्ट’ में रखा गया है जो रविवार को लाहौर में होगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीएसएल के छठें चरण के ड्राफ्ट में शामिल अन्य विदेशी खिलाड़ी इंग्लैंड के डेविड मलान, मोईन अली और क्रिस जोर्डन, वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो, शेल्डन कॉट्रेल, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन हैं।

ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट खेलने को तैयार है टीम इंडिया लेकिन CA के सामने रखी ये शर्त

20 फरवरी से शुरू होने वाले पीएसएल सीजन में करीब 400 विदेशी खिलाड़ी पंजीकृत हैं लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को कहा कि इनमें से कुछ अपनी राष्ट्रीय टीमों के साथ प्रतिबद्धता के कारण पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

पीसीबी ने प्लेटिनम श्रेणी के लिए 25 विदेशी खिलाड़ियों की घोषणा की है: क्रिस गेल, राशिद खान, डेविड मालन, डेल स्टेन, ड्वेन ब्रावो, कार्लोस ब्रैथवेट, लेंडल सिमंस, एविन लुईस, मॉर्ने मोर्कल, रासी वैन डेर डूसन, इमरान ताहिर, कॉलिन इनग्राम, रिली रोसौ, डेल स्टेन, मुजीब-उर-रहमान, मोहम्मद नबी, थिसारा परेरा, इसुरु उडाना, मुस्तफिजुर रहमान, संदीप लामिछाने।