मेरा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले फिट होना है: डेल स्टेन
स्टेन ऐड़ी की चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
Published On Jan 09, 2018, 03:55 PM IST
Last UpdatedJan 09, 2018, 03:55 PM IST
डेल स्टेन भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे © Getty Images
भारत के खिलाफ सीरीज के जरिए दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे डेल स्टेन पहले ही मैच में चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। स्टेन ऐड़ी की चोट के चलते 5-6 हफ्ते क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे, अब स्टेन फिट होकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वापसी करने का सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले फिट होने का मेरा लक्ष्य है। अगले दो हफ्ते मैं पैरों पर वजन नहीं डालूंगा। उसके बाद चलना और फिर धीरे-धीरे दौड़ना शुरू करूंगा।’’
स्टेन ने सोनी ईएसपीएन से कहा, ‘‘मैं फिलहाल बैसाखियों पर निर्भर हूं और कम से कम दो हफ्ते तक पैर पर वजन नहीं डाल सकता। इसीलिये हालात और खराब लग रहे हैं। तेज गेंदबाज फ्रंटफुट पर ज्यादा वजन डालते हैं और मुझे रिकवरी में छह हफ्ते लग जायेंगे।’’
चोट के बावजूद बल्लेबाजी करने आए स्टेन ने दर्शकों का दिल जीता
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/yusuf-pathan-suspended-over-anti-doping-rule-violation-676888″][/link-to-post]
भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल होने के बाद स्टेन सीरीज से बाहर हो गए थे लेकिन वो चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिये उतर गए दर्शकों ने तालियों के साथ उनका अभिवादन किया। स्टेन ने कहा, “मुझे लगा कि उस समय हमें 20 और रनों की जरूरत थी। मुझे लगा कि अगर मैं बल्लेबाजी कर सका तो एक छोर पर रह सकता हूं।’’ पांच मिनट तक क्रीज पर रहे स्टेन को हर बार गेंद रोकने पर तालियों मिली।
(पीटीआई के इनपुट के साथ)