add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

फिर से चोटिल हुए डेल स्टेन, वापसी में हो सकती है देरी

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज स्टेन पिछले दो सालों से इंजरी के चलते टीम से अंदर बाहर हो रहे हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - August 21, 2018 6:23 PM IST

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। पिछले दो साल से कंधे की चोट से जूझ रहे स्टेन सोमवार को काउंटी क्रिकेट मैच के दौरान कमर में चोट लग गई। हैम्पशायर के लिए खेलते हुए स्टेन नॉटिंघमशायर के खिलाफ मैच के 11वें ओवर के दौरान चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

स्टेन मंगलवार को यानि कि आज अपनी चोट की जांच करवाएंगे। जिसके बाद उनके आगे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को लेकर आखिरी फैसला किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में चोटिल होने के बाद से स्टेन का करियर लगातार इंजरी प्रभावित रहा है। हाल ही श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने शॉन पोलाक के 421 टेस्ट विकेटों की बराबरी की। हालांकि वो उन्हें पीछे नहीं छोड़ पाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टेन को दक्षिण अफ्रीका का सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बनने के लिए एक और विकेट की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका को दिसंबर में पाकिस्तान और मार्च 2019 में श्रीलंका की मेजबानी करनी है। घरेलू टेस्ट सीरीज में स्टेन के पास अपना रिकॉर्ड पूरा करने का मौका रहेगा लेकिन उसके लिए स्टेन का फिट होना बेहद जरूरी है।