add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'मैंने सचिन को 190 पर ही आउट कर दिया था, अंपायर ने फैन्‍स के डर से आउट नहीं दिया'

साल 2010 में सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहला दोहरा शतक जड़ा था.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 17, 2020 11:40 AM IST

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन (Dale Steyn) ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के दोहरे शतक के संबंध में एक सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. स्‍टेन का मानना है कि सचिन वास्‍तव में दोहरा शतक नहीं लगा पाए थे. स्‍टेन मानते हैं कि उन्‍होंने मास्‍टर ब्‍लास्‍टर को 190 के स्‍कोर पर ही आउट कर दिया था, लेकिन अंपायर इयान गूड ने भारतीय फैन्‍स के डर से सचिन को आउट नहीं दिया था.

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने साल 2010 में वनडे में दोहरा शतक लगाया था. ये वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहला दोहरा शतक था. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने दावा किया है कि अंपायर इयान गूड ने भारतीय दर्शकों की प्रतिक्रिया के डर से उस समय सचिन तेंदुलकर को जान बूझकर आउट नहीं दिया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टेन (Dale Steyn) ने कहा कि उस समय सचिन दोहरे शतक से दस रन पीछे थे जब उन्होंने तेंदुलकर को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर दिया था लेकिन मैदानी अंपायर गूड ने उंगली नहीं उठाई.

इंग्लिश गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान डेल स्‍टेन ने कहा ,‘‘तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ग्वालियर में हमारे खिलाफ वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाया . मुझे याद है कि वह 190 के आसपास था तब मैने उसे आउट कर दिया था. इयान गूड अंपायर थे और उन्होंने उसे नाटआउट दिया था.’’

‘‘मैने उनसे पूछा कि आउट क्यो नहीं दिया तो उनका इशारा यह था कि आसपास देखो, उसे आउट दे दिया तो होटल वापिस नहीं जा सकूंगा.’’