डेल स्टेन ने चुनी अपनी पसंदीदा XI ; किसी भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपनी पसंदीदा इलेवन में एबी डीविलियर्स को जगह नहीं दी।

Edited By : Indo-Asian News Service |Apr 29, 2020, 08:16 PM IST

Published On Apr 29, 2020, 08:16 PM IST

Last UpdatedApr 29, 2020, 08:16 PM IST

विराट कोहली, डेल स्टेन, मार्कस स्टोइनिस (BCCI)

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने क्रिकेट खिलाड़ियों की अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश टीम चुनी है, जिसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। गौरतलब है कि इस सूची में दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स का नाम भी नहीं है।

स्टेन की सर्वश्रेष्ठ इलेवन में कुमार संगाकारा और ब्रेट ली के रूप में केवल दो विदेशी खिलाड़ी ही शामिल हैं। स्टेन ने उन खिलाड़ियों के बीच से टीम चुनी है, जिनके साथ वो खेले हैं या फिर जिनके खिलाफ वो खेले हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टेन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। दिलचस्प बात ये है कि उनकी सर्वश्रेष्ठ एकादश में टीम में उनके ‘स्कूल बॉलिंग पार्टनर’, ‘बेस्ट फ्रेंड’ और उनके ‘क्लब कप्तान’ भी शामिल हैं।

उन्होंने अपने देश के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को बतौर सलामी बल्लेबाज चुना है। इसके अलावा महान ऑलराउंडर जैक्स कॉलिस को चौथे नंबर पर और महान फील्डर जोंटी रोड्स को पांचवें नंबर के लिए चुना है।

वहीं, मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी टीम के सीमित ओवरों के कप्तान क्विंटन डी कॉक को छठे नंबर के लिए चुना है। गेंदबाजी में ब्रेट ली, पॉल हैरिस और एलन डोनाल्ड को शामिल किया है।

अनुभवी तेज गेंदबाज स्टेन ने साथ ही अपने ही टीम साथी और दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक अब्राहम डिविलयर्स को भी नहीं चुना है, जिनके साथ वह काफी मैच खेल चुके हैं।

स्टेन की सर्वश्रेष्ठ एकादश : कुमार संगाकारा, ग्रीम स्मिथ, डेव हैकेन, जैक्स कॉलिस, जोंटी रोड्स, क्विंटन डी कॉक, ब्रेट बरगियाची, पीटर लोम्बार्ड, ब्रेट ली, पॉल हैरिस, एलन डोनाल्ड।

Editor's Pick