add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करने को तैयार डेल स्टेन

भारत दौर पर लगी चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं डेल स्टेन

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 20, 2015 12:26 PM IST

डेल स्टेन की वापसी से साउथ अफ्रीकन पेस अटैक को धार मिलेगी © Getty Images
डेल स्टेन की वापसी से साउथ अफ्रीकन पेस अटैक को धार मिलेगी © Getty Images

इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए एक अच्छी खबर है। चोट से जूझ रहे टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन फिट होकर टीम में वापसी करने को तैयार हैं। स्टेन को नबंवर में भारत के खिलाफ श्रृंखला में चोटिल हो गये थे, जिससे वह अब पूरी तरह उबर चुके हैं। साउथ अफ्रीका टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने शुक्रवार को बीबीसी से कहा, “डेल स्टेन ने भारत से लौटने के बाद चोट से उबरने में काफी मेहनत की है। हमें खुशी है कि वह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।” ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

उन्होंने कहा, “टीम के चिकित्सक शेन जबार ने उनका परिक्षण किया जिसमें वह फिट साबित हुए। वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में हिस्सा लेंगे।” दक्षिण अफ्रीका और इग्लैंड के बीच होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से डरबन में खेला जाएगा।गौरतलब है कि डेल स्टेन साउथ अफ्रीका के स्ट्राइक गेंदबाज हैं। उनका टीम में होना साउथ अफ्रीकन टीम के लिये प्लस प्वाइंट है। इंग्लैड के खिलाफ आगामी सीरीज में साउथ अफ्रीका की तेज पिच पर टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। डेल स्टेन पिछले कुछ समय में चोटों के दौर से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ समय में उन्हे कई बार चोटों का सामना करना पड़ा है। लेकिन साउथ अफ्रीका को उम्मीद है कि उनका यह तेज गेंदबाज इस बार पूरी तरह से फिट होकर पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी करेगा और विपक्षी बल्लेबाजों को अपनी पेस और स्विंग से परास्त करेगा। ALSO READ: टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने क्रिस गेल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source