add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे डेल स्टेन?

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में टाइटंस के लिए खेलेंगे डेल स्टेन

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - September 11, 2017 9:14 PM IST

डेल स्टेन और ए बी डीविलियर्स © Getty Images
डेल स्टेन और ए बी डीविलियर्स © Getty Images

क्रिकेट के सबसे जबर्दस्त गेंदबाजों में से एक द.अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। खबरे हैं कि डेल स्टेन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना चाहते हैं और टीम में वापसी के लिए वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में टाइटंस टीम के लिए खेलने वाले हैं। 19 सितंबर को होने वाले इस मैच में स्टेन टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में दिख सकते हैं। इस मैच के जरिए स्टेन अपनी फिटनेस और धार को साबित करने वाले हैं। द.अफ्रीकी चयन समिति के अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि जो भी इस मैच में खेलेगा वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चयन का दावेदार होगा।

डेल स्टेन नवंबर 2016 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी, पिछले महीने ही उनकी चोट पूरी तरह ठीक हुई है जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वापसी का ऐलान भी किया था। 17 अगस्त को स्टेन ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने लिखा था ‘अब इंतजार की घड़ियां खत्म।’ साफ है स्टेन अब वापसी के लिए सच में तैयार हैं। वो ना सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं बल्कि वो नवंबर में होने वाली ग्लोबल टी20 लीग में भी खेलते हुए दिख सकते हैं। ग्लोबल टी20 लीग में स्टेन को केपटाउन नाइट राइडर्स टीम ने खरीदा है। ऑस्ट्रेलिया को हरा नंबर 1 वनडे टीम बन सकती है टीम इंडिया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डेल स्टेन के अलावा ए बी डीविलियर्स भी अब टेस्ट में वापसी के लिए तैयार हैं। डीविलियर्स ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है और वो अब खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ खेलेंगे। इसके अलावा द.अफ्रीका के नए कोच ओटिस गिब्सन भी अगले मंगलवार को अफ्रीकी सरजमीं पर कदम रखेंगे। उनके द.अफ्रीका पहुंचने के बाद ही चयन समिति की बैठक होगी और बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के लिए टीम का चयन होगा।