• Home
  • News
  • Dale Steyn wishes to complete his 100 Test for South Africa

100 टेस्‍ट मैच खेलना चाहता है ये खिलाड़ी, फिटनेस नहीं देती साथ

टेस्‍ट क्रिकेट में 100 मैच खेलना हर बड़े खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन खेल के इस सबसे लंबे फार्मेट में ऐसा कर पाना इतना भी आसान नजर नहीं आता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी अपने टेस्‍ट करियर में केवल 90 मैच ही खेल पाए। फिटनेस कारणों से उन्‍होंने टेस्‍ट से...

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 20, 2018, 07:43 PM IST

Published On Jun 20, 2018, 07:43 PM IST

Last UpdatedJun 20, 2018, 07:43 PM IST

Dale Steyn (File Photo) © Getty Images

टेस्‍ट क्रिकेट में 100 मैच खेलना हर बड़े खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन खेल के इस सबसे लंबे फार्मेट में ऐसा कर पाना इतना भी आसान नजर नहीं आता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी अपने टेस्‍ट करियर में केवल 90 मैच ही खेल पाए। फिटनेस कारणों से उन्‍होंने टेस्‍ट से साल 2014 में ही सन्‍यास ले लिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम में भी एक खिलाड़ी ऐसा है जो बड़ी शिद्दत से अपने 100 टेस्‍ट मैच पूरे करना चाहता है, लेकिन ये फिटनस है जो उनकी इस चाहत में बार-बार आड़े आ रही है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/rohit-sharma-lashes-out-on-media-after-clearing-yo-yo-test-721379″][/link-to-post]

तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन लंबे समय तक चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका की टीम से बाहर रहे। इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज से उन्‍होंने टीम में वापसी की, लेकिन पहले ही मुकाबले में वो एक बार फिर चोटिल हो गए। इसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया। इस सीरीज में भी स्‍टेन नहीं खेल पाए। फिलहाल वो इंग्‍लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। अब वो पूरी तरह से फिट हैं, जिसके कारण दक्षिण अफ्रीकी टीम के श्रीलंका दौरे में डेल स्‍टेन को जगह दी गई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्‍टेन ने स्‍काई स्‍पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा, “मैं अपने करियर में 100 टेस्‍ट मैच खेलना चाहता हूं। अगले साल विश्‍व कप होने के कारण मौजूदा समय में सफेद गेंद के क्रिकेट को ज्‍यादा तवज्‍जो दी जा रही है। मैं क्रिकेट को काफी पसंद करता हूं इसलिए खेल के सभी प्रारूपों में खेलना चाहता हूं, लेकिन मैं चाहता हूं कि मैं 100 टेस्‍ट मैंच खेलूं।”

स्‍टेन अबतक अपने करियर में 86 टेस्‍ट खेलकर 419 विकेट ले चुके हैं। 100 मैच पूरे करने के लिए उन्‍हें अभी 14 टेस्‍ट और खेलने होंगे। अगले साल विश्‍व कप तक दक्षिण अफ्रीका को केवल पांच टेस्‍ट ही खेलने को मिलेंगे। स्‍टेन इसी महीने में 27 तारीख को 35 साल के हो जाएंगे। खराब फिटनेस के कारण उन्‍हें 100 टेस्‍ट नहीं खेलने का डर भी सता रहा है।

Editor's Pick